फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Options for making data centers in India are being investigated : bytedance

भारत में डाटा सेंटर बनाने की तैयारी में टिक टॉक चीनी कंपनी बाइटडांस, विकल्पों की कर रही जांच

Mon, 22 Jul 2019 02:32 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Options for making data centers in India are being investigated : bytedance
Tik Tok logo
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक और हेलो की कंपनी बाइटडांस भारतीय यूजर्स की जानकारी संग्रहित करने के लिए भारत में डाटा सेंटर बनाने के विकल्पों की समीक्षा कर रही है। रविवार को कंपनी ने यह जानकारी दी। हाल ही में केंद्र सरकार ने टिकटॉक और हेलो को नोटिस जारी कर भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इन प्लेटफॉर्मों के दुरुपयोग पर 24 सवाल पूछे थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक केंद्र ने इन दोनों ‘ऐप’ को चेतावनी दी है कि 22 जुलाई तक उचित जवाब नहीं देने पर उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। बाइटडांस ने बयान जारी कर कहा है कि नए डाटा संरक्षण कानून पर भारत के प्रयासों को देखते हुए हम यहां एक डाटा केंद्र की स्थापना के लिए उल्लेखनीय कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


कंपनी भारत निवासी यूजर्स को सुरक्षित और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराने के विकल्पों की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बाइटडांस ने स्थानीय कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है और अगले 6-18 महीनों में डाटा को भारत में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि भारत में अपने प्लेटफॉर्म की शुरुआत से अब तक उसने भारतीय यूजर्स की जानकारियों को अमेरिका व सिंगापुर स्थित तीसरे पक्ष के डेटा केंद्रों में संरक्षित रखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed