फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition's preparations: Posters from Sonia to Akhilesh, Jayant and Kejriwal put up in Bengaluru, know

विपक्ष की बड़ी तैयारी: बेंगलुरु में सोनिया से लेकर अखिलेश, जयंत और केजरीवाल तक के पोस्टर लगे, जानें

Sun, 16 Jul 2023 04:12 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 04:12 PM IST
सार

बेंगलुरु की सड़कों पर विपक्षी दलों के सभी बड़े नेताओं के स्वागत में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टर्स में सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और जयंत चौधरी तक के फोटो हैं। 

विज्ञापन
Opposition's preparations: Posters from Sonia to Akhilesh, Jayant and Kejriwal put up in Bengaluru, know
विपक्ष की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सियासत के लिए 18 जुलाई का दिन काफी अहम होने वाला है। इस दिन एक तरफ बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने जा रही है तो दूसरी ओर भाजपा की अगुआई वाली एनडीए की बैठक भी होगी। कुल मिलाकर दोनों ही गुट इस बीच अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष ने बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बेंगलुरु की सड़कों पर विपक्षी दलों के सभी बड़े नेताओं के स्वागत में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टर्स में सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और जयंत चौधरी तक के फोटो हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

जयंत को लेकर चल रही थी हलचल
आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब कयास लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि जयंत समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और जल्द ही वह एनडीए में शामिल हो सकते हैं। चर्चा ये भी थी कि वह विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, पिछले दिनों उन्होंने मीडिया में साफ कर दिया था कि वह विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे। बेंगलुरु में उनकी फोटो के साथ लगे पोस्टर-बैनर भी अब तस्दीक करने लगे हैं कि जयंत इस बैठक का हिस्सा बनने वाले हैं। 
 

केजरीवाल और ममता के भी पोस्टर लगे
विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को पटना में आयोजित हुई थी। तब कहा जा रहा था कि इस बैठक से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता नाराज हो गए हैं। मीडिया में खबरें भी आईं थीं कि ये नेता बेंगलुरु में होने वाली बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि, अब साफ हो गया है कि विपक्ष के ये सभी नेता 18 जुलाई को होने वाली अगली बैठक में भी शामिल होंगे। 

इन नेताओं की लगी तस्वीर
  • सोनिया गांधी
  • मल्लिकार्जुन खरगे
  • अखिलेश यादव
  • महबूबा मुफ्ती
  • जयंत चौधरी
  • उद्धव ठाकरे
  • शरद पवार
  • ममता बनर्जी
  • अरविंद केजरीवाल
  • डीके शिवकुमार
  • सीतारात येचुरी
  • दीपांकर भट्टाचार्या
  • तेजस्वी यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed