फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition took BJP on target for Akhilesh Yadav being stopped at Airport

अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोकने पर विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 13 Feb 2019 12:08 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 13 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Opposition took BJP on target for Akhilesh Yadav being stopped at Airport
महागठबंधन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने पर विपक्षी नेताओं ने निंदा की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि हम तथाकथित भाजपा नेताओं के इस अक्खड़ रवैये की निंदा करते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को छात्रों को संबोधित करने से रोक दिया। जिग्नेश मेवाणी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। हमारे देश में लोकतंत्र कहां है। ऊपर से वे (भाजपा नेता) सबको पाठ पढ़ा रहे हैं।  
विज्ञापन

नायडू ने भी ट्वीट किया, ‘समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को रोकना निंदनीय है। अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ भाजपा का एक और असहिष्णु कदम। देश का लोकतंत्र खतरे में है।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अखिलेश यादव जी से बात हुई। हम भाजपा के आचरण की कड़ी निंदा करते हैं। यह भाजपा के तानाशाही रवैये का एक और उदाहरण है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed