Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Opposition to face beating till people realise poll flaws, says Rahul; rules out election boycott

'कांग्रेस चुनावी हार का सामना करने के लिए तैयार': विपक्ष चुनाव का नहीं करेगा बहिष्कार, राहुल ने बताई रणनीति

Thu, 19 Nov 2026 08:57 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Nov 2026 08:57 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र पवित्र है और कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में खामियों के बावजूद चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगी। शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा, चुनाव का बहिष्कार करने की मांग लोकतंत्र को उसी क्षण खत्म कर देगी।

विज्ञापन
Opposition to face beating till people realise poll flaws, says Rahul; rules out election boycott
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र पवित्र है और कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में खामियों के बावजूद चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगी। शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा, चुनाव का बहिष्कार करने की मांग लोकतंत्र को उसी क्षण खत्म कर देगी। कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। पार्टी चुनावी हार का सामना करने को तैयार है, लेकिन व्यवस्था में जो कुछ हो रहा है, उसे जनता के सामने रखती रहेगी। राहुल ने कहा, भारतीय लोकतंत्र में समस्या होने की बात कहना भी उनके लिए आसान नहीं है। इसके लिए 100, 200 या 300 फीसदी प्रमाण की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष चुनाव में हिस्सा लेना बंद कर दे तो उसके कार्यकर्ताओं के सामने भी संकट खड़ा होगा। कांग्रेस की रणनीति है कि वह कथित गड़बड़ियों को उजागर करे और राजनीतिक नुकसान सहते हुए जनता को स्थिति से अवगत कराए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आतंकवाद-रोधी सम्मेलन: 'दहशतगर्दों के पूरे नेटवर्क पर एक साथ होगा प्रहार', पीएफआई पर क्या बोले अमित शाह?
विज्ञापन


चुनावी बहिष्कार से लोकतंत्र का अंत
राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि यदि विपक्षी दल चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला करते हैं, तो उसी क्षण भारतीय लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष भारतीय लोकतंत्र की संरचना को समाप्त नहीं करना चाहता है। उनकी रणनीति है कि जो कुछ भी हो रहा है, उसे उजागर किया जाए। तब तक संघर्ष किया जाए जब तक भारत के लोग यह महसूस न कर लें कि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग के अधिकारी ही विपक्षी नेताओं को चुनावी प्रणाली के भीतर कथित अनियमितताओं की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस और भाजपा पर आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा अब सामान्य राजनीतिक दल नहीं रहे। वे देश के बड़े औद्योगिक घरानों के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की सबसे बड़ी कंपनी भाजपा के साथ वित्तीय रूप से पूरी तरह से जुड़ी हुई है। इससे उन्हें भारी वित्तीय एकाधिकार मिलता है। गांधी ने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसी 'शैल कंपनियों' की सूची है, जिनका उपयोग भाजपा के लिए धन वितरित करने में किया जाता है।

ये भी पढ़ें: शादी पर सलाह देकर घिरा असम मेडिकल कॉलेज: प्रशासन को वापस लेना पड़ा फैसला; डॉक्टरों के संगठन ने कसा तंज

संस्थानों पर नियंत्रण और विश्वविद्यालय में प्रवेश
राहुल गांधी ने दावा किया कि आर्थिक और राजनीतिक शक्ति के इस केंद्रीकरण ने आरएसएस को सभी भारतीय संस्थानों में अपने लोगों को रखने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस, जो भाजपा का समर्थन करने वाला एक सामाजिक संगठन है, भारतीय विश्वविद्यालयों में हर एक कुलपति को नियुक्त करता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बताया कि उन्हें भारतीय विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं है। जबकि वे शिकागो या न्यूयॉर्क जैसे शहरों में ऐसा कर सकते हैं। गांधी ने कहा कि उन्हें 2014 के चुनावों के बाद चुनावी प्रक्रिया में कुछ गलत होने का संदेह था। हालांकि, पार्टी नेताओं ने उन्हें इन दावों को सार्वजनिक न करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed