{"_id":"67e50a78846ecb47d7013eb4","slug":"opposition-stage-walkout-rajya-sabha-demanding-discussion-on-attack-on-sp-mp-residence-rana-sanga-controversy-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: सपा सांसद के आवास पर हमले के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha: सपा सांसद के आवास पर हमले के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
Thu, 27 Mar 2025 02:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:13 PM IST
सार
राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी को लेकर निशाने पर आए सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर बुधवार को करणी सेना के सदस्यों ने हमला कर दिया। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया, लेकिन इसके खारिज होने पर विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़, राज्यसभा के सभापति
- फोटो : X / @sansad_tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हुए हमले के मुद्दे पर संसद में भी आज खूब हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट हो गया। दरअसल विपक्ष सपा सांसद के आवास पर हमले को लेकर चर्चा की मांग कर रहा था, लेकिन जब राज्यसभा सभापति ने इस मुद्दे पर चर्चा की मंजूरी नहीं दी तो विपक्षी नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई और सदन से वॉकआउट किया। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में संसद में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद बुधवार को करणी सेना के सदस्यों ने आगरा स्थित रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला किया।
क्या हुआ, जिससे विपक्षी सांसद हुए नाराज
सपा सांसद रामजी लाल सुमन और जावेद अली ने इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया और इस पर चर्चा की मांग की। हालांकि शून्यकाल के दौरान राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रस्ताव पर चर्चा की मंजूरी नहीं दी। राज्यसभा सभापति ने ये जरूर कहा कि शून्य काल के दौरान सदस्य इस मुद्दे को उठा सकते हैं। इससे सपा के सदस्य नाराज हो गए और विरोधस्वरूप में वेल में आ गए। प्रदर्शन के बीच सदन में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बोलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी बोलने का अवसर नहीं दिया गया। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी और 'राणा सांगा जिंदाबाद' के नारे लगाए।
ये भी पढ़ें- UP: करणी सेना के हमले के बाद सपा सांसद का बयान, राजपूतों के लिए कही ये बात; समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पित
विज्ञापन
एकजुट विपक्षी सांसदों का सदन से वॉकआउट
इसके बाद पूरा विपक्ष एकजुट हो गया और सपा के साथ ही कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआई, सीपीआई-एम और कई अन्य राजनीतिक दलों के सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। हालांकि बीजद और वाईएसआरसीपी के सांसद अपने स्थानों पर बैठे रहे। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर बुधवार को करणी सेना के सदस्यों ने हमला किया। यह हमला रामजी लाल सुमन द्वारा राजपूत राजा राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ किया गया। रामजी लाल सुमन ने हाल ही में संसद में अपने एक बयान में कहा था कि राणा सांगा एक गद्दार थे, जो इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत लेकर आए।
ये भी पढ़ें- राणा सांगा विवाद: सपा सांसद रामजी लाल के घर पर हुए हमले से भड़के अखिलेश, सीएम योगी आदित्यनाथ से की ये मांग
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन