फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition on farmer protest accused modi and bjp government for stopping farmers

किसानों को विपक्ष का समर्थन, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोकना सरकार के तानाशाह होने का प्रमाण - कांग्रेस

Thu, 26 Nov 2020 01:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 26 Nov 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
opposition on farmer protest accused modi and bjp government for stopping farmers
किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI

शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार करने को विपक्षी पार्टियों ने गलत बताया है। कांग्रेस ने किसानों के दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कृषकों की आवाज सुनने के बजाय उन पर सर्दियों में पानी की बौछार और लाठियां मार रही है जो उसके तानाशाही होने का प्रमाण है।

विज्ञापन



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों पर पानी की बौछार मारे जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून का विरोध कर रहे किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि आखिर ‘दिल्ली दरबार’ के लिए किसान कब से खतरा हो गए? सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भीषण ठंड के बीच अपनी जायज मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके से दिल्ली आ रहे किसानों को जबरन रोकना और पानी की तेज बौछार मारना मोदी-खट्टर सरकार की तानाशाही का जीवंत प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि आज देश का मजदूर हड़ताल पर है, बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं, अन्नदाता किसान हड़ताल पर है, बेरोजगार युवा हड़ताल पर है, पर..क्या मोदी सरकार को देशवासियों की परवाह है? क्या ये राष्ट्रसेवा है या राष्ट्र हितों का विरोध? देश फैसला करे!



वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि किसानों को रोकना और उन पर पानी की बौछार करना बिल्कुल गलत है। विरोध प्रदर्शन के तहत किसानों ने बुधवार को अपने ट्रैक्टर-ट्रेलर के साथ पंजाब से दिल्ली की ओर कूच किया जिसे रोकने के लिए हरियाणा में सीमा पर अवरोधक लगाए गए।


उन्होंने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर पानी की बौछार की जा रही है। किसानों पर ये जुल्म बिल्कुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को पंजाब से लगती अपनी सीमा को पूरी तरह सील कर दिया। राज्य की दिल्ली से लगती सीमा पर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने पंजाब जाने वाली बस सेवा निलंबित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed