फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition leaders have come together for fear of PM Narendra Modi said Smriti Irani

पीएम मोदी के डर से एक साथ आए हैं विपक्षी नेता: स्मृति ईरानी

Wed, 23 Jan 2019 06:14 PM IST
आसिम खान भाषा, झाड़ग्राम
भाषा, झाड़ग्राम Published by: आसिम खान Updated Wed, 23 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Opposition leaders have come together for fear of PM Narendra Modi said Smriti Irani

विपक्षी पार्टियों की कोलकाता में हाल में हुई रैली पर कटाक्ष करते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि जो नेता जीवनभर एक दूसरे का विरोध करते रहे वे अपने ‘‘निजी हितों’’ को पूरा करने और नरेंद्र मोदी के डर से एकसाथ आ गये हैं।

विज्ञापन


ईरानी ने यहां भाजपा की गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल ने अनोखी स्थिति देखी जहां लोग (विपक्षी नेता) राजनीतिक मंच पर एकसाथ आए। उनका जनता के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वे (विपक्षी नेता) नरेंद्र मोदी के डर से एकसाथ आए हैं। वे अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने जिंदगी भर एक दूसरे का विरोध किया लेकिन नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा को रोकने के लिए वे एक साथ आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक बनाया। उन्होंने कहा कि ममता को कांग्रेस में रहने के दौरान परेशान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed