फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition is raising the Wrestlers protest issue, Will BJP have to take big action?

Wrestlers protest: खिलाड़ियों के मुद्दे पर भाजपा को ऐसे घेर रहा विपक्ष! क्या BJP को लेना होगा बड़ा एक्शन?

Wed, 26 Apr 2023 07:15 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Wrestlers protest: जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से लेकर वृंदा करात और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से लेकर उदित राज मौके पर पहुंच चुके हैं। जनवरी में जब यह धरना प्रदर्शन जंतर-मंतर पर हुआ था, तो राजनीतिक दलों को मंच पर सियासी रूप से सक्रिय होने की मनाही थी...
loader
opposition is raising the Wrestlers protest issue, Will BJP have to take big action?
Wrestlers protest - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को राजनीतिक दलों ने समर्थन देना शुरू कर दिया है। सियासी पार्टियां भाजपा के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाड़ियों को अपना सपोर्ट कर रहे हैं। माना यही जा रहा है कि आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को सियासी रूप से आगे बढ़ाने की योजना बना रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी खिलाड़ियों को अपना समर्थन देकर सियासी रूप से माहौल को गरमा दिया है। जबकि इससे पहले भी कई नेता पहलवानों के इस प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरा जाट समाज, कहा- हम खड़े हैं बेटियों के साथ, जल्द हो FIR दर्ज

जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से लेकर वृंदा करात और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से लेकर उदित राज मौके पर पहुंच चुके हैं। जनवरी में जब यह धरना प्रदर्शन जंतर-मंतर पर हुआ था, तो राजनीतिक दलों को मंच पर सियासी रूप से सक्रिय होने की मनाही थी। लेकिन तीन महीने बाद जब दोबारा फिर से देश के पहलवानों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, तो सियासी दलों ने इस पूरे मुद्दे पर पहलवानों का समर्थन किया, बल्कि इस पूरे मामले में सियासत भी गर्म होने लगी। मामला तब सियासी रूप से ज्यादा गर्म होने लगा, जब हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहलवानों के समर्थन में उनके साथ जाकर मंच साझा किया।

इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस पर ही एफआईआर दर्ज करने की मांग कर दी है। मालीवाल ने कहा कि पुलिस अगर शिकायत नहीं दर्ज कर रही है, तो दोषी पुलिस वलों के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। मालीवाल ने कहा कि उन्होंने दोषी पुलिस अफसरों पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भेजी है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की पूरी रणनीति बनाई है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि देश के वह खिलाड़ी जो हमारे लिए पदक लेकर आते हैं, अगर उनकी शिकायत पर अभी तक सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है, तो विपक्ष को इस पूरे मामले में एकजुट होकर अपने देश के खिलाड़ियों के साथ खड़ा होना होगा।

इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा से लेकर उनके सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पूरी तरीके से घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि खिलाड़ी हमारे देश की शान होते हैं। जब पदक लेकर आते हैं, तो हमें उन पर फक्र होता है। आज यही देश के खिलाड़ी जब संसद के पास की सड़क पर आंसू बहा रहे हैं, तो सरकार उनकी सुन नहीं रही है। प्रियंका गांधी ने कहा सरकार ने तो भरोसा दिया था कि इस पूरे मामले में जांच होगी लेकिन जांच नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दोषियों को बचाना चाहती है और दिल्ली पुलिस किसके दबाव में काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने तो यहां तक कहा कि जब भारत जोड़ो यात्रा में एक लड़की का दर्द सुनने पर पूछताछ हो जाती है, तो वह देश के खिलाड़ी जो संसद के नजदीक बैठ कर अपना दर्द बयां कर रहे हैं और आंसू बहा रहे हैं, तो उनकी बातें अनसुनी की जा रही हैं। प्रियंका गांधी ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी और उसके नेताओं का घमंड जब आसमान चढ़ता है, तो ऐसी आवाजों को कुचल दिया जाता है। उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिला पहलवान खिलाड़ियों का साथ देने की अपील की।

यह वीडियो देखें: पहलवानों ने जंतर मंतर को बनाया अखाड़ा,वर्क आउट किया,दौड़ लगाई,1 घंटा पसीना बहाया

पहलवानों के इस प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा की कई खापों ने भी समर्थन दिया है। वृंदा करात और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पहलवानों के पक्ष में धरना स्थल पर पहुंचे। जानकारी तो इस बात की भी मिल रही है कि अगले कुछ दिनों में अगर इस पूरे मामले में कार्यवाही नहीं होती है, तो शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद राजनीतिक दल इन पहलवानों से बातचीत कर एक बड़े आंदोलन की भूमिका बनाएंगे। देश के अलग-अलग राज्यों में भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed