फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition in the Rajya Sabha sacks the government on the issue of Rafale and Farmers

राज्यसभा में विपक्ष ने सरकार को राफेल, किसानों के मुद्दे पर घेरा

Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Opposition in the Rajya Sabha sacks the government on the issue of Rafale and Farmers
Congress counter BJP on Rafale Deal

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और जमीनी हकीकत के उलट देश की ‘चमकदार’ तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया है। बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस ने कहा कि रॉफेल विमान सौदा एक ‘बहुत बड़ा घोटाला’ है। वहीं अन्य विपक्षी दलों का आरोप था कि सरकार ‘असहिष्णु और दंभ से भरी’ हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने रॉफेल करार को बताया मोदी सरकार का बड़ा घोटाला
विज्ञापन


सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि रॉफेल सौदे में चार गुना ज्यादा कीमत चुकाई जा रही है। इसमें निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया है। रक्षा मंत्री और सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) को विश्वास में लिए बिना पीएम मोदी ने 2015 में अपने पेरिस दौरे में इस सौदे को अंतिम रूप दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य विपक्षी दलों का आरोप, ‘असहिष्णु व दंभ’ से भरी है सरकार 

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से भी सलाह नहीं ली गई। शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने यूपीए शासन के दौरान 2005 में किए गए सौदे को रद्द कर दिया। इसमें 525 करोड़ रुपये में एक विमान खरीदने का सौदा हुआ था। कुल 126 विमानों का सौदा हुआ था। 2015 में मोदी सरकार ने प्रति विमान 15,036 करोड़ की दर से 36 विमानों का सौदा किया है। 


शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में विदेश नीति, चीन सीमा विवाद और नेपाल-मालदीव के हालात पर कुछ नहीं कहा गया। इससे पहले, अहमद पटेल ने कहा कि किसानों, मजदूरों की हालत चिंताजनक है। ‘2019 में भाजपा की करारी हार होगी।’ वहीं आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा है। 

हाल में आप नेताओं की विभिन्न आरोपों में हुई गिरफ्तारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ‘देश में लोकतंत्र खतरे में है।’ सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि सरकार राजनीतिक लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है। ‘विभाजन और कुशासन’ की नीतियों के चलते सामाजिक असमानता बढ़ गई है। बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि देश में किसानों की हालत बहुत खराब है। जनता भाजपा को दूसरा बजट पेश करने का अवसर नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed