फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition congress slam government over commersial cylinder price hike with facts

सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल बोले- अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

Fri, 01 May 2026 03:21 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 01 May 2026 03:21 PM IST
सार

कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में इजाफे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार हर माह कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर रही है और इसे सरकार की वसूली करार दिया।  

विज्ञापन
opposition congress slam government over commersial cylinder price hike with facts
कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में उछाल के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'महंगाई मैन मोदी' का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलिंडर 993 रुपए महंगा हुआ। मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलिंडर के दाम इस तरह बढ़ाए।'
विज्ञापन

 
तारीख राशि (₹)
1 मई 993
1 अप्रैल 218
7 मार्च 115
1 मार्च 31
1 फ़रवरी 50
1 जनवरी 111
-------------- ----------
कुल 1,518

कांग्रेस ने कहा, 'कमर्शियल सिलिंडर सिर्फ 4 महीने में 1,518 रुपए महंगा हो गया। अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। मोदी की वसूली जारी है...। मोदी सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है। अब 5 किलो वाला छोटू सिलिंडर भी महंगा कर दिया। पहले आधार कार्ड पर सिलिंडर बांटे, फिर उसका दाम बढ़ा दिया। ये बड़े चालबाज लोग हैं।'
विज्ञापन


राहुल गांधी बोले- आपकी थाली पर भी पड़ेगा असर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'कह दिया था- चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक 1380 रुपये की बढ़ोतरी हुई और सिर्फ 3 महीनों में 81 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। चायवाला, ढाबा, होटल और बेकरी, हलवाई- हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।'
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव
कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई से बड़ा इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है और घरेलू गैस का 14.2 किलो का सिलिंडर दिल्ली में 913 रुपये का ही मिल रहा है। 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पश्चिम एशिया संकट के चलते मई से एलपीजी की कीमतों में वृद्धि की आशंका थी। होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी होने के चलते दुनियाभर में 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है। बीते महीने घरेलू गैस के सिलिंडर पर भी 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही कमर्शियल सिलिंडर पर भी 196 रुपये बढ़े थे। वहीं मार्च में भी 114 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 


अलग-अलग महानगरों में कितने का मिलेगा कमर्शियल सिलिंडर?
शहरवार कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 3071 रुपये हो गई है, जो पहले 2078 रुपये थे। कोलकाता में अब कमर्शियल सिलिंडर 3202 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2208 रुपये का मिलता था। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर 3024 रुपये का मिलेगा और चेन्नई में 3237 रुपये का। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed