{"_id":"5aacbe5c4f1c1b92778b5d6b","slug":"opportunities-for-sp-bsp-in-kairana-lok-sabha-and-noorpur-assembly-seat-bypolls","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और बसपा के लिए कैराना-नूरपुर उपचुनाव में एक और मौका, बीजेपी के लिए होगी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा और बसपा के लिए कैराना-नूरपुर उपचुनाव में एक और मौका, बीजेपी के लिए होगी चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की गोरखपुर और फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हराने के बाद सपा और बसपा के पास दो और सीट जीतने का मौका है। आने वाले पांच महीनों में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह और विधायक लोकेंद्र सिंह के निधन के बाद से ये सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों की साझेदारी बीजेपी को 2019 में कड़ी टक्कर दे सकती हैं। संभावना इस बात की है कि बसपा कैराना में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। हालांकि कैराना में जो भी जीतेगा, उसे कुछ समय तक ही सांसद बने रहने का मौका मिलेगा, वहीं नूरपुर जीतने वाले उम्मीदवार को 3 साल तक विधायक बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मायावती चाहती हैं कि राज्यसभा में उनके उम्मीदवार को समर्थन मिले, अगर ऐसा होता है तो वो कैराना में सपा के उम्मीदवार को समर्थन देंगी। बता दें कि कैराना जाट बाहुल्य इलाका है जिस पर 2009 से पहले अजीत सिंह की पार्टी का कब्जा था।
विज्ञापन
2009 में बसपा की तब्बसुम बेगम ने हुकुम सिंह को 20 हजार वोटों से हराया था, जिसके बाद हुकुम सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। आपको बता दें कि सपा भी उपचुनावों में बसपा को सपोर्ट करना चाहती है। सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने अभी तक कैराना और नूरपुर सीट पर कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन यह निश्चित है कि हम इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।