फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opponents of the SCST Act have a Insulting on the picture of CM yogi adityanath

एससी-एसटी एक्ट के विरोधियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर पोती कालिख

Mon, 24 Sep 2018 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Updated Mon, 24 Sep 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
opponents of the SCST Act have a Insulting on the picture of CM yogi adityanath
yogi adityanath
एससी-एसटी एक्ट का विरोध जिले में जोर पकड़ने लगा है। रविवार को एस एक्ट से नाराज बाइक सवार कुछ युवक सुभाष चौक पहुंचे और यहां लगाए गए होर्डिंग पर सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय और कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही की तस्वीर पर कालिख पोत दी। इसकी खबर मिलते ही एसडीएम और कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन युवक भाग निकले। 
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जिले के लोग आंदोलित है। सुभाष चौक पर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का होर्डिंग लगा था। इस पर प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की तस्वीरें भी थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे चार बाइक से आठ से अधिक युवक यहां पहुंचे और सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की तस्वीरों पर कालिख फेंकी। 
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही एसडीएम रामकेश यादव, कोतवाल विजय नारायण मय फोर्स सुभाष चौक पर पहुंचे, लेकिन तब तक कालिख फेंकने वाले युवक वहां से निकल चुके थे। काफी देर तक सुभाष चौक पर पुलिस डटी रही। पूर्व में भी देवरिया में इस एक्ट के विरोध में आंदोलन हो चुका है। इस मामले में पुलिस एक महिला नेता पर केस भी दर्ज कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोनाड़ी गांव में लोगों ने पोस्टर लगाकर गांव में भाजपा नेताओं को वोट मांगने के लिए नहीं आने की चेतावनी दी है। इस बाबत कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि कालिख पोतने वालों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। इस मामले में कोई तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed