फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oppn not given time to speak in RS, raised issue with chairman: Cong MP Pramod Tiwari

Congress: प्रमोद तिवारी बोले- राज्यसभा में विपक्ष को नहीं दिया जाता बोलने का मौका, धनखड़ के सामने उठाया मुद्दा

Thu, 12 Dec 2024 07:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Dec 2024 07:41 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, हमने राज्यसभा के सभापति के पास जाकर अपना विरोध दर्ज कराया। हमने उन्हें बताया कि भाजपा नेता जेपी नड्डा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा ने 10-15 मिनट तक बोला, तो हमारे नेता मल्लिकार्जुन खरगे एक मिनट भी बोलने का समय नहीं मिला।

विज्ञापन
Oppn not given time to speak in RS, raised issue with chairman: Cong MP Pramod Tiwari
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और विपक्षी सांसदों को सदन में बोलने के लिए पर्याप्त समय न मिलने को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
खरगे को एक मिनट भी बोलने का मौका नहीं दिया: प्रमोद तिवारी
प्रमोद तिवारी ने कहा, हमने राज्यसभा के सभापति के पास जाकर अपना विरोध दर्ज कराया। हमने उन्हें बताया कि जब (भाजपा नेता जेपी) नड्डा और (पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा) ने 10-15 मिनट तक बोला, तो हमारे नेता मल्लिकार्जुन खरगे एक मिनट भी बोलने का समय नहीं मिला। तिवारी ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि अदाणी समूहों के 2,300 करोड़ रुपये के रिश्वत देने, उत्तर प्रदेश के संभल में हुए दंगे, मणिपुर की स्थिति और मजदूरों व किसानों से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो। लेकिन हमें बोलने का मौका नहीं मिल रहा है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने गए थे। 
विज्ञापन


सभापति के बुलाए जाने के बाद भी नहीं गए खरगे: जेपी नड्डा
विपक्षी सदस्यों ने उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया है। उनका आरोप है कि धनखड़ पक्षपाती हैं और उन्हें अपने मुद्दों को उठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। इसके जवाब में राज्यसभा के नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को सदन में बोलने के लिए पर्याप्त मौके दिए गए थे। लेकिन उन्होंने इनका उपयोग नहीं किया। नड्डा ने आरोप लगाया कि खरगे सभापति के बुलाए जाने पर भी उनके पास की चैंबर में नहीं गए और न ही व्यावसायिक सलाहकार समिति की बैठकों में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed