फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation SankatMochan to evacuate Indian nationals from South Sudan

सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलेगा 'संकटमोचन' ऑपरेशन

Wed, 13 Jul 2016 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Operation SankatMochan to evacuate Indian nationals from South Sudan
संकटमोचन ऑपरेशन शुरू करने के लिए सुषमा स्वराज ने शुभकानाएं भी दी हैं। - फोटो : Getty Images
सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा है कि वह जल्द ही दक्षिण सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए संकटमोचन नाम का एक ऑपरेशन शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने लिखा है कि इस ऑपरेशन को उनके साथी जनरल वीके सिंह की देख-रेख में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


उनके साथ सेक्रेचरी अमर सिन्हा, जेएस सतबीर सिंह और डायरेक्टर अंजनी कुमार होंगे। अगले ट्वीट में सुषमा स्वराज ने कहा है कि दक्षिण सूडान में भारत के अंबेसडर श्रीकुमार मेनन और उनकी टीम भी इस ऑपरेशन को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने अपने साथी मनोहर परिकर और भारतीय वायु सेना के बहादुर जवानों के साथ-साथ उन सभी को शुभकामनाएं दी हैं, जो इस ऑपरेशन में शामिल हैं।




लड़ाई ले चुकी है खूनी रंग

Operation SankatMochan to evacuate Indian nationals from South Sudan

दक्षिण सूडान की राजधानी में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के समर्थकों के बीच लड़ाई काफी तेज हो गई है। सूडान में गृहयुद्ध के चलते बहुत से लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार के बाद से अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

हमले में संयु्क्त शरणार्थी शिविर भी प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें बहुत से लोग घायल हो गए थे। सरकार समर्थक सेना ने जेबेल इलाके में विद्रोहियों के ठिकाने पर हमले किए।

सेना के प्रवक्ता ने भी यह साफ नहीं किया है कि आखिर लड़ाई शुरू किस कारण से हुई है, लेकिन वे बोले कि तीन हेलीकॉप्टरों ने बमबारी की, जिसके बाद से ये लड़ाई चल पड़ी है।

आपको बता दें कि राजधानी के दो इलाकों जेबेल और गुडेले में लड़ाई चल रही है। गुडेले में भारी विस्फोट भी हुए हैं। इस बीच दक्षिण सूडान में भारतीय दूतावास ने वहां फंसे भारतीयों को सतर्क रहने को कहा गया था और अब सुषमा स्वराज ने संकट मोचन ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed