फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Operation Lotus: BJP said, Arvind Kejriwal accused us on baseless allegations

Operation Lotus: केजरीवाल का फिर विधायकों को खरीदने का आरोप, भाजपा बोली- अनर्गल आरोप लगाते हैं सीएम

Wed, 14 Sep 2022 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

Operation Lotus: दिल्ली प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल चर्चा में रहने के लिए इस तरह के बिना आधार के आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने अपने लिए एक मुख्यमंत्री चुना था, लेकिन उसे एक विज्ञापन मंत्री मिल गया है...

विज्ञापन
Operation Lotus: BJP said, Arvind Kejriwal accused us on baseless allegations
Operation Lotus: Arvind Kejriwal - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अपने विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई और हर विधायक को खरीदने के लिए उन्हें 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई। आप का आरोप है कि पंजाब के 55 विधायकों को खरीदकर पंजाब की सरकार गिराने की साजिश रची गई थी, लेकिन भाजपा की यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। इसके पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भी अपने विधायकों को खरीदने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं, भाजपा ने इसे अरविंद केजरीवाल के द्वारा बिना आधार के आरोप लगाकर खबरों में बने रहने की कोशिश बताया है।

विज्ञापन

जनता में भरोसा बनाने की कोशिश

केजरीवाल ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है, जब गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे में आम आदमी पार्टी के इन आरोपों पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। लेकिन आम आदमी पार्टी ने अब तक दिल्ली में विधायकों को खरीदे जाने का कोई सबूत उपलब्ध नहीं कराया है, जिसके कारण इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े हो गए थे।

विज्ञापन


विधायकों को खरीदे जाने के साथ-साथ वे यह बात भी पुरजोर तरीके से उठाने की कोशिश कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदना संभव नहीं है। परोक्ष तरीके से वे कांग्रेस पर हमला कर जनता के बीच अपनी और अपनी पार्टी के नेताओं की विश्वसनीयता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की बात कर केजरीवाल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इसका लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में रहने के लिए अनर्गल आरोप लगाते हैं सीएम- भाजपा

दिल्ली प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल चर्चा में रहने के लिए इस तरह के बिना आधार के आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने अपने लिए एक मुख्यमंत्री चुना था, लेकिन उसे एक विज्ञापन मंत्री मिल गया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखा है, जिससे उन पर दिल्ली की जनता के हित के लिए कोई काम करने का दबाव न रहे। इसके बदले में वे केवल अपने प्रचार करने का काम करते रहते हैं।


उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है, जिसने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा हो। यही दिखाता है कि वे दिल्ली के लोगों के विकास के लिए स्वयं कोई काम नहीं करना चाहते हैं। बल्कि, वे जनता के पैसे पर मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे राज्यों में जाकर अपना और अपनी पार्टी का प्रचार करते रहते हैं।


नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि वे गुजरात में जाकर लोगों से बेहतर शिक्षा देने का वायदा कर रहे हैं। इसी तरह का वायदा उन्होंने दिल्ली के लोगों से किया था, लेकिन इसके बदले में उन्होंने गली-गली में शराब की दुकानें खोलकर पूरी दिल्ली को नशे में डुबाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि जनता उनके इन वायदों पर अब झांसे में नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed