फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Ganga will end only after evacuating each and every citizen

रूस-यूक्रेन युद्ध : एक-एक नागरिक को निकालने के बाद ही खत्म होगा ऑपरेशन गंगा

Mon, 28 Feb 2022 07:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 07:28 AM IST
सार

विदेश सचिव ने कहा कि कीव में अब भी करीब दो हजार भारतीय फंसे हैं। सचिव ने रविवार को भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए रूस और यूक्रेन के भारत स्थित राजदूत से बात की है। वहां फंसे भारतीयों के संदर्भ में सभी सूचना दोनों देशों को मुहैया करा दी गई है।

विज्ञापन
Operation Ganga will end only after evacuating each and every citizen
फ्लाइट में बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक एक हजार भारतीयाें की स्वदेश वापसी हुई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व वापसी के लिए रविवार को रूस और यूक्रेन के राजदूतों के अलावा यूक्रेेन के सभी पड़ोसी देशों से बात की है। वहीं, छात्रों समेत हजार नागरिकों को सड़क मार्ग से रोमानिया, हंगरी पहुंचाने के बाद स्वदेश पहुंचाया गया है। यह अभियान सभी नागरिकों की सकुशल वापसी तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


विदेश सचिव ने कहा कि कीव में अब भी करीब दो हजार भारतीय फंसे हैं। सचिव ने रविवार को भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए रूस और यूक्रेन के भारत स्थित राजदूत से बात की है। वहां फंसे भारतीयों के संदर्भ में सभी सूचना दोनों देशों को मुहैया करा दी गई है। सभी देशों ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


इंडिगो बुडापेस्ट से चलाएगी दो उड़ानें : एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने बुडापेस्ट से दो
उड़ानें चलाने की जानकारी दी है ताकि वहां से भारतीयों को वापस लाया जा सके। इंडिगो सोमवार व मंगलवार को इस्तांबुल होते हुए यहां विमान भेजेगी।
विदेश सचिव बोले, नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन-रूस समेत सभी पड़ोसी देशों से की बातचीत

ऐसे चलाया ऑपरेशन गंगा...
1. सड़क मार्ग से : यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने पर नागरिकों को सड़क मार्ग से हंगरी, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया पहुंचाने की योजना बनाई गई।
2. सीमा क्षेत्र पर विदेश मंत्रालय की टीम : इन देशों की सीमा पार करने वाले बिंदुओं पर विदेश मंत्रालय ने टीम तैनात गई। टीम में रूसी भाषा बोलने वाले अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. दूतावासों से समन्वय कराया जा रहा : कीव स्थित दूतावास को पूरे समय चलने वाला कंट्रोल रूम बनाने को कहा गया। दिल्ली में भी कंट्रोल रूम बनाया।
4. ...और विमानों से वापसी : पड़ोसी देश पहुंच रहे नागरिकों को विमानों से निकाला जा रहा है। अगले 48 घंटे में भेजे जा रहे विमानों की एक सारणी भी जल्द जारी होगी।

चुनौतियां 
पोलैंड सीमा पर लाखों लोग जमा होने से बाधा : हर्षवर्धन ने बताया कि हंगरी, रोमानिया की सीमा पार करने में विद्यार्थियों को दिक्कत नहीं आ रही। लेकिन पोलैंड की सीमा पर लाखों लोग जमा हैं। इससे ऑपरेशन चलाने में बाधा आ रही है।


दूतावास ने भारतीयों को तनावग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहने को कहा : कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी अपने ताजा परामर्श में उन्हें तनावग्रस्त इलाकों से दूर रहने को कहा है। परामर्श के अनुसार खारकिव, सूमी और कीव में भीषण संघर्ष जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed