फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Ganga: Mahasweta Chakraborty 24-year-old kolkata female pilot, who saved 800 lives from Ukraine-Russia war

महाश्वेता चक्रवर्ती: 24 साल की वह महिला पायलट, जो यूक्रेन-रूस जंग से बचा लाईं 800 जिंदगियां  

Sun, 13 Mar 2022 11:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Mar 2022 11:36 AM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 24 वर्षीय महाश्वेता बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख की बेटी हैं। पोलैंड-हंगरी सीमा से महश्वेता ने उड़ान भरकर 800 भारतीयों को सुरक्षित वापस अपने घर पहुंचाया।  

विज्ञापन
Operation Ganga: Mahasweta Chakraborty 24-year-old kolkata female pilot, who saved 800 lives from Ukraine-Russia war
महाश्वेता चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन-रूस जंग के बीच एक समय ऐसा था, जब लग रहा था कि सबकुछ खत्म हो गया। वहां पर फंसे हजारों भारतीय छात्रों का क्या होगा। वो ठीक तो होंगे? ऐसे में भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया और युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपने लोगों को एयरलिफ्ट कराया। इस विशेष ऑपरेशन को अंजाम देने में सरकार के साथ ही साथ साहसिक भारतीय पायलटों का भी काफी योगदान है। 

विज्ञापन

 

इन्हीं पायलटों में से एक हैं, महाश्वेता चक्रवर्ती। 24 वर्षीय महाश्वेता ने साहस, जज्बे और सूझबूझ से न सिर्फ युद्धग्रस्त क्षेत्र में विमान को लैंड कराया, बल्कि वहां से 800 जिंदगियों को भी बचाने में कामयाब रहीं। पोलैंड-हंगरी सीमा से महश्वेता ने उड़ान भरकर 800 भारतीयों को सुरक्षित वापस अपने घर पहुंचाया।  

विज्ञापन

 

 

भाजपा ने किया ट्वीट 
महाश्वेता कोलकाता की रहने वाली हैं। उनके इस हिम्मत भरे काम की भाजपा ने तारीफ की है। भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट कर महाश्वेता की तारीफ की। इस ट्वीट में कहा गया कि, कोलकाता की 24 वर्षीय पायलट महाश्वेता चक्रमर्ती ने पोलैंड-हंगरी सीमा से 800 से अधिक भारतीयों को बचाया। उनके लिए बहुत-बहुत सम्मान। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं महाश्वेता 
भाजपा की ओर से उनकी तस्वीरें साझा की गई हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 24 वर्षीय महाश्वेता बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख की बेटी हैं। वह तनुजा चक्रवर्ती की बेटी हैं। 




24 फरवरी को हुआ था हमला 
रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला बोला था। इसके बाद से अब तक दोनों देशों के बीच जंग जारी है। जिस समय यह जंग शुरू हुई तब तक भारत में 18 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। इन भारतीयों को निकालने के लिए सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया। इस ऑपरेशन के तहत वायु सेना के विमानों को भी पोलैंड, हंगरी, रोमानिया भेजकर भारतीयों को निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed