फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Chakra 2: Cyber criminals targeted 300 Singapore people Home Ministry came action

Operation Chakra 2: साइबर अपराधियों ने सिंगापुर के 300 लोगों को बनाया निशाना, हरकत में आया गृह मंत्रालय

Sat, 21 Oct 2023 07:18 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 07:18 AM IST
सार

सीबीआई ने इंटरपोल के जरिये सिंगापुर सरकार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का खाका तैयार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) हरकत में आई। 

विज्ञापन
Operation Chakra 2: Cyber criminals targeted 300 Singapore people Home Ministry came action
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साइबर अपराध के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के ऑपरेशन चक्र-2 में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। भारत में मौजूद साइबर अपराधियों ने सिंगापुर के 300 नागरिकों को चूना लगाया है। इसमें संदिग्ध चीनी नागरिक की संलिप्तता का संदेह जताया गया है और उसकी भूमिका की जांच जारी है।

विज्ञापन


सीबीआई ने इंटरपोल के जरिये सिंगापुर सरकार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का खाका तैयार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) हरकत में आई। 
विज्ञापन


एजेंसी ने आई4सी के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दूसरी एफआईआर दर्ज की है। इन दोनों एफआईआर के आधार पर ऑपरेशन चक्र 2 को अंजाम दिया गया। सीबीआई की सघन कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गिरोह में देश के अपराधी शामिल हैं जो निवेश, आसान कर्ज, नौकरी के नाम पर लोगों को फंसा रहे हैं। इनके काम करने की पूरी प्रणाली इतनी जटिल है कि व्यवसायिक एजेंसियों को भी तह तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। 


पार्ट टाइम नौकरी और अन्य सुविधाओं का देते हैं झांसा 
सीबीआई के मुताबिक, अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और उसके प्रचार पोर्टल का इस्तेमाल कर इनक्रिप्टेड चैट सामग्री और एसएमएस से लोगों को लालच देते हैं। इसमें पोंजी स्कीम और मार्केटिंग के जरिये पार्ट टाइम नौकरी और अन्य सुविधाओं का झांसा दिया जाता है। इसके लिए फिंशिंग, विशिंग, स्मीशिंग जैसे तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कई स्तर पर तैयार की गई जटिल यूपीआई तकनीक से पैसे का लेनदेन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed