फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   openai ceo sam altman says india has all ingredients to be full stack ai leader

'भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता', OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने गिनाईं बड़ी वजहें

Sun, 15 Feb 2026 04:24 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sun, 15 Feb 2026 04:24 PM IST
सार

ChatGPT बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम आल्टमैन ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का 'फुल-स्टैक लीडर' बनने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं।

विज्ञापन
openai ceo sam altman says india has all ingredients to be full stack ai leader
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग सैम ऑल्टमैन - फोटो : ANI

विस्तार

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक बड़ा लीडर बनने की पूरी क्षमता है। ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आने से पहले उन्होंने यह बात कही। ऑल्टमैन के मुताबिक, भारत के पास बेहतरीन टेक टैलेंट, राष्ट्रीय रणनीति और इस टेक्नोलॉजी को लेकर सकारात्मक सोच है।
विज्ञापन


ओपनएआई के CEO ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में घरेलू विशेषज्ञता के साथ-साथ बड़े पैमाने पर AI को लागू करने के लिए सरकारी नीतियां भी हैं। उन्होंने सरकार के इंडियाएआई मिशन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मिशन का मकसद कंप्यूटिंग क्षमता का विस्तार करना, स्टार्टअप्स को सपोर्ट देना और स्वास्थ्य, कृषि और सार्वजनिक सेवाओं में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


भारत में AI का तेजी से इस्तेमाल
सैम ऑल्टमैन ने आगे कहा कि भारत में एआई टूल्स को बहुत तेजी से अपनाया जा रहा है। देश में अब 10 करोड़ साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स हैं, जो अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर में चैटजीपीटी पर सबसे ज्यादा छात्र भारत से हैं। ओपनएआई के रिसर्च टूल प्रिज्म के इस्तेमाल में भी भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "भारत के पास AI लीडर बनने के सभी गुण हैं। यहां AI को लेकर आशा है, देश में टैलेंट है और टेक्नोलॉजी को व्यापक रूप से शामिल करने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति भी है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि AI के फायदों को बढ़ाने के लिए इसकी पहुंच, इसे अपनाने और इसके इस्तेमाल की क्षमता पर काम करना जरूरी है।

सफलता के लिए तीन चीजें जरूरी
ऑल्टमैन ने कहा कि अगर AI की पहुंच और इसे अपनाना असमान रहता है, तो इसके फायदे भी असमान होंगे। उन्होंने कहा, "ओपनएआई भारत में, भारत के साथ और भारत के लिए AI बनाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।" कंपनी ने लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए अपने टूल्स मुफ्त में उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने तीन मुख्य प्राथमिकताओं पर जोर दिया। पहला, AI के बारे में लोगों को साक्षर बनाना। दूसरा, कंप्यूटिंग और ऊर्जा के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना। और तीसरा, AI को असल कामकाज में शामिल करना। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा ही भविष्य तय करता है। यह सब भरोसे के बिना काम नहीं कर सकता।

भारत के लिए ओपनएआई की योजना
सैम ऑल्टमैन ने बताया कि ओपनएआई ने हाल ही में भारत के चार शहरों में 200 से अधिक गैर-लाभकारी लीडर्स से मुलाकात की थी, ताकि उन्हें चैटजीपीटी का उपयोग करने में मदद मिल सके। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में दिल्ली में अपना पहला ऑफिस खोला था और इस साल इसका और विस्तार करने की योजना है।


उन्होंने कहा, "हम जल्द ही भारत सरकार के साथ साझेदारी के नए तरीकों की घोषणा करेंगे।" इसका मकसद देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक AI और इसके लाभों को पहुंचाना है। ऑल्टमैन ने अंत में कहा, "AI भारत के भविष्य को परिभाषित करने में मदद करेगा, और भारत AI के भविष्य को परिभाषित करने में मदद करेगा।"

यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का तीन दिवसीय भारत दौरा: PM मोदी से होगी मुलाकात, AI-इनोवेशन पर होंगे अहम समझौते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed