{"_id":"5890cc444f1c1b3c3de81e96","slug":"open-current-accounts-ec-tells-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में उतरने वाले उम्मीदवारों को EC ने चालू खाता खोलने के लिए कहा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनावों में उतरने वाले उम्मीदवारों को EC ने चालू खाता खोलने के लिए कहा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी की समस्या से निपटने के लिए निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के चुनावों में उतरने वाले उम्मीदवारों को चालू खाता खोलने के लिए कहा है। साथ ही राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि वे जिला के चुनावी अधिकारियों को चालू खाता खोलने के लिए उम्मीदवारों की पूरी मदद करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के सीईओ को चिठ्ठी लिखकर कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने चुनावी खर्चे के लिए बचत खाता नहीं खोला है। वहां के जिला चुनाव अधिकारी उन उम्मीदवारों को चालू खाता खाता खोलने में मदद करें। वहीं जिन उम्मीदवारों ने बचत खाता पहले ही खोल लिया है। उन्हें इसे चालू खातों में परिवर्तित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने अपनी चिठ्ठी में भारतीय रिजर्व बैंक के सोमवार को जारी आदेश की प्रति भी सलंग्न की है, जिसमें चालू/कैश क्रेडिट/ओवरड्राफ्ट खातों पर से नकद निकासी की सीमा तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए कहा गया है। चुनाव आयोग ने सभी सीईओ को कहा है कि वे इस बात की जानकारी सभी राजनीतिक पार्टियों, उम्मीदवारों, जिला चुनाव अधिकारियों, व्यय निरीक्षकों और संबंधित सभी बैंक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दें।
विज्ञापन