Defence: 'ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संकल्प का सबूत, दुनिया को भेजा संदेश', रक्षा मंत्रालय का बयान
Defence: रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का प्रतीक है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक हमले किए, जिससे दुनिया को संदेश पहुंचा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विस्तार
मंत्रालय ने कहा, इस अभियान ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश भेजा- भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और जो इसका समर्थन करेंगे उन्हें पूरी ताकत से जवाब मिलेगा। रक्षा मंत्रालय ने साल के अंत में समीक्षा में कहा, यह अभियान भारत के सैन्य इतिहास में एक निर्णायक क्षण के रूप में याद किया जाएगा और यह सैन्य सटीकता और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक होगा।
ये भी पढ़ें: 2025 में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पर हुई ड्रोन घुसपैठ की 791 घटनाएं, पंजाब और राजस्थान में सबसे अधिक
ऑपरेशन सिंदूर को सात मई की सुबह में अंजाम दिया गया था, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन का संघर्ष हुआ।
Ministry of Defence issues Year-End review on Operation Sindoor | The operation was launched on the intervening night of May 06 & 07, 2025, in response to a heinous terrorist attack in Pahalgam, J&K, that claimed the lives of 26 innocent people, including a Nepali citizen, on… pic.twitter.com/9bNuQB8wPy
— ANI (@ANI) December 31, 2025
मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का सबूत है। यह निर्णायक नेतृत्व, संयुक्त संचालन क्षमता और देश के संप्रभुता की रक्षा के इरादे का साहसिक प्रदर्शन है। अभियान ने अद्वितीय बहु-क्षेत्रीय का प्रदर्शन किया और यह जमीन, समुद्र और वायु के पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के उभरते क्षेत्रों में एक साथ किया गया।
Ministry of Defence on Mission Sudarshan Chakra
— ANI (@ANI) December 31, 2025
In his address to the nation from the ramparts of Red Fort on Independence Day 2025, PM Modi described Operation Sindoor as a demonstration of the country’s defence self-reliance and strategic autonomy. Using Made-in-India weapons,… pic.twitter.com/IwL6l91UEM
ये भी पढ़ें: पुरी मंदिर प्रशासन ने रोकी कैलेंडर की बिक्री, देवताओं की तस्वीर में 'त्रुटि' के लिए जनता से मांगी माफी
ऑपरेशन सिंदूर ने रणनीतिक सोच और सैनिकों के संयम के साथ भारत की लगातार क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिखाया। इसमें खुफिया जानकारी से लेकर नई तकनीक और संयुक्त संचालन की तैयारी शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.