{"_id":"63761e506b35be31764aa3fe","slug":"only-women-to-walk-with-rahul-in-bharat-jodo-yatra-on-nov-19-know-the-reason-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: 19 नवंबर को राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल, जानें क्या है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: 19 नवंबर को राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल, जानें क्या है वजह
Thu, 17 Nov 2022 05:13 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:13 PM IST
सार
जयराम रमेश ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, "19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत सदस्य हिस्सा लेंगी। यह महिला शक्ति दिखाने का एक अहम मौका बनेगा।"
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी अब तक तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक का पैदल सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान अलग-अलग मौकों को इस यात्रा के जरिए दर्शाने की कोशिश भी करते दिखे हैं। ऐसा ही कुछ माहौल 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के अकोला से गुजरने के बाद भी दर्शाया जाएगा। दरअसल, इस दिन राहुल के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।
क्यों भारत जोड़ो यात्रा के लिए खास है 19 नवंबर?
19 नवंबर को राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। ऐसे में कांग्रेस में महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए इस दिन राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाओं को साथ चलने की अनुमति देगी।
जयराम रमेश ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, "इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत सदस्य हिस्सा लेंगी। यह महिला शक्ति दिखाने का एक अहम मौका बनेगा।" उन्होंने बताया कि यात्रा में महाराष्ट्र की महिलाओं के अलावा पूरे देश की महिला नेता शिरकत करेंगी। 19 नवंबर को महाराष्ट्र के बाद 20 नवंबर को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।