अंबेडकर के सम्मान में जारी स्मारक सिक्कों को नहीं मिल रहे खरीदार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर मोदी सरकार की ओर से उनके सम्मान में जारी किए स्मारक सिक्कों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। 125 और 10 रुपये के सिक्कों के सिर्फ12 पैकेट ही बिक पाए हैं। चौंका देने वाली बात है इनमें से अधिकतर ग्राहक विदेशी है। बता दें कि ऐसे 125 और 10 रुपये के एक-एक सिक्के के 1000 पैकेट बनाए गए हैं और प्रति पैकेट की कीमत 3480 रुपये है।
सरकार का उद्देश्य था कि ये इनकी अच्छी बिक्री होगी और एक सामाजिक संदेश लोगों में जाएगा। दरअसल, सरकार की ओर से 6 दिसंबर को ये स्मारक सिक्के जारी किए गए थे। जो सिक्के अभी भी बचे हुए हैं, उनकी कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है।
सांसदों को मुफ्त में सभी सिक्के बांट देगी सरकार!
अब ऐसा माना जा रहा है कि सरकार अंबेडकर के इन स्मारक सिक्कों को सांसदों को फ्री में बांट देगी। लेकिन अगर ऐसा होता है तो सरकार सवालों के घेरे में आ सकती हैं। हालांकि, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री थावर चंद गहलोत ने सांसदों को सिक्के बांटे जाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि ये सिक्के जल्दी ही भारी मात्रा में बिकने लगेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने सिक्कों के पैकेटों को बिकने के लिए कोई विज्ञापन नहीं दिया, लेकिन अंबेडर फाउंडेशन के साथ उनकी कई मुलाकातें हुई हैं। गहलोत ने कहा कि हमे उम्मीद है कि वे इन सिक्कों को फैलाने में हमारी मदद करेंगे।