{"_id":"67ddfb365a9cd362f306dd73","slug":"only-hindus-will-work-in-tirumala-temple-people-of-other-religions-will-be-transferred-chandrababu-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: सीएम नायडू बोले- मंदिर में केवल हिंदू करेंगे काम, अन्य धर्म के लोगों का किया जाएगा स्थानांतरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: सीएम नायडू बोले- मंदिर में केवल हिंदू करेंगे काम, अन्य धर्म के लोगों का किया जाएगा स्थानांतरण
Sat, 22 Mar 2025 05:21 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, तिरुमला
एजेंसी, तिरुमला
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 22 Mar 2025 05:21 AM IST
सार
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने तिरुमला मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को नौकरी देने और दुनियाभर में वेंकटेश्वर मंदिर बनाने की योजना की घोषणा की। उन्होंने सेवन हिल्स क्षेत्र में व्यवसायीकरण रोकने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि तिरुमला मंदिर में अब केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाएगा। दूसरे समुदायों के लोगों काे तिरुमला मंदिर से अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने की योजना की भी घोषणा की।
विज्ञापन
नायडू ने कहा, भगवान वेंकटेश्वर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक पवित्र धागा बांधा गया है। विदेशों में बसे हिंदू भी चाहते हैं कि वहां भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाए जाएं, इसलिए दुनियाभर में जहां भी हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या है, वहां वेंकटेश्वर मंदिर स्थापित किए जाएंगे। सेवन हिल्स क्षेत्र के पास वाणिज्यिक गतिविधियों के बारे में नायडू ने कहा कि क्षेत्र से सटे मुमताज होटल के लिए पहले अनुमति दी गई थी। हालांकि, सरकार ने अब 35.32 एकड़ भूमि पर बनने वाले होटल के लिए मंजूरी रद्द करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bureaucratic Reshuffle: मधुप उप चुनाव आयुक्त, प्रसन्ना और सुषमा गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बने; जानिए बदलाव
विज्ञापन
उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवन हिल्स के पास कोई व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए। वहीं सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस क्षेत्र में किसी भी निजी व्यक्ति को व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम ने कहा कि 2003 में उन पर हुए जानलेवा हमले में वह केवल भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से जीवित बच सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन