फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   only foolish people would consider war as a solution to the problems: Abdul Basit

केवल मूर्ख लोग ही युद्ध को किसी मुद्दे का समाधान मानते हैं: अब्दुल बासित

Mon, 30 May 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
only foolish people would consider war as a solution to the problems: Abdul Basit
पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित - फोटो : ANI
पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बंद हुए बातचीत की फिर से बहाली की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि देशों के बीच आपसी संबंध सुधारने के लिए बातचीत बहाल होना जरूरी है।
विज्ञापन


बासित ने कहा कि दोनों के देशों (भारत-पाक) के बीच युद्ध ही किसी बात का समाधान नहीं है। केवल मूर्ख लोग ही युद्ध को किसी मुद्दे के समाधान के तौर देखते हैं। उन्होंने कहा, 'पठानकोट हमले को 5 महीने बीत चुके हैं लेकिन भारत-पाक के बीच बातचीत का सिलसिला अब तक शुरू नहीं हो पाया है। मैं आशा करता हूं कि जल्द ही दोनों देशों के बीत बातचीत शुरू होगी, क्योंकि हमारे सभी समस्याओं का समाधान बातचीत से हो सकता है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी उच्चायुक्त मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'हम पठानकोट मामले में आपसी सहयोग बनाए रखने की कोशिश कर रहे है। आशा करते हैं कि जल्द ही इस समस्या के तह तक पहुंच जाया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed