फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only 5 win out of 905 Independent Candidates in Gujarat, Himachal Election

गुजरात-हिमाचल चुनाव: दोनों राज्यों के 905 निर्दलीय उम्मीदवारों में से सिर्फ 5 जीते

Wed, 20 Dec 2017 06:06 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 06:06 AM IST
विज्ञापन
Only 5 win out of 905 Independent Candidates in Gujarat, Himachal Election
evm
चुनाव आयोग के डाटा से खुलासा हुआ है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे 905 निर्दलीय उम्मीदवारों में से सिर्फ पांच चुनाव जीतने में कामयाब रहे। तीन ने गुजरात और दो ने हिमाचल में जीत दर्ज की।  चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में 793 और हिमाचल में 112 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन


इनमें से गुजरात में तीन (0.37 प्रतिशत) और हिमाचल में दो (1.78 प्रतिशत) चुनाव जीतने में सफल रहे। हालांकि दोनों राज्यों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल मिलाकर दोनों मुख्य पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। गुजरात में निर्दलीय ने 4.9 प्रतिशत यानी 12.90 लाख, भाजपा ने 49.1 प्रतिशत यानी 1.47 करोड़ और कांग्रेस ने 41.4 प्रतिशत यानी 1.24 करोड़ वोट हासिल किए। 
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात में 13 महिलाओं ने जीता विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में निर्दलीय ने 6.3 प्रतिशत यानी 2.36 लाख, भाजपा ने 48.7 प्रतिशत 18.19 लाख और कांग्रेस ने 41.8 प्रतिशत यानी 15.58 लाख वोट पाए। गुजरात में चुनाव जीतने वालों में वडगाम से दलित नेता जिग्नेश मेवानी, लुनावाडा से रत्न सिंह मगन सिंह और मोर्वा हदाफ से भूपेंद्र सिंह वेचात भाई जीते। हिमाचल में देहरा से होशयार सिंह और जोगिंदर नगर से प्रकाश राणा ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed