{"_id":"5b49c5574f1c1b35748b4968","slug":"only-42-percent-students-in-engineering-get-placement-from-campus-during-2017-18-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के बुरे दिन, इस साल 58 प्रतिशत छात्रों को नहीं मिली नौकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंजीनियरिंग के बुरे दिन, इस साल 58 प्रतिशत छात्रों को नहीं मिली नौकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के छात्रों की कैंपस से होने वाली प्लेसमेंट में पिछले पांच सालों के दौरान 40 प्रतिशत से बढ़कर 2017-18 के दौरान 42 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसकी वजह बहुत से कॉलेजों का बंद होना और कंपनियों द्वारा ज्यादा बच्चों को रोजगार देना है। क्योंकि देश के 58 प्रतिशत बच्चों को कैंपस से नौकरी नहीं मिली है। बेशक 42 प्रतिशत अतीत की तुलना में ज्यादा है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार 2016-17 के दौरान 38.39 और 2013-14 के दौरन 31.95 प्रतिशत बच्चों को नौकरी मिली थी। इसकी एक वजह इंजीनियरिंग कॉलेजों का बंद होना और निचले पदों पर नामांकन होना है। 2017-18 और 2013-14 की तुलना में 9444,000 की बजाए 750,000 ही नामांकन हुए हैं। 2014-15 के दौरान इंजीनियरिंग के इंस्टीट्यूट में 2014-15 के दौरान 3,400 की कमी आई है। वर्तमान में भारत के 3,225 शीर्ष तकनीकी शिक्षा नियामक (एआईसीटीई) बच्चों को अंडरग्रैजुएट कोर्स ऑफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
खराब नामांकन दर की वजह से बहुत से राज्यों ने एआईसीटीई से कहा था कि वह इंजीनियरिंग कॉलेजों में और सीटें ना बढ़ाए। इन राज्यों में हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और राजस्थान शामिल हैं। इन राज्यों ने एआईसीटीई के पास याचिका दायर की थी जिसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सूचित किया कि नए तकनीकी संस्थान ना बनाए जाएं। सरकार द्वारा इंटर्नशिप को अनिवार्य बनाने की वजह से रोजगार की संख्या में इजाफा हुआ है। जिन लोगों को कंपनियों में सफलतापूर्वक इंटर्नशिप मिल जाती है उन्हें आराम से नौकरी भी मिल जाती है।
विज्ञापन