{"_id":"586eda194f1c1b3d08158501","slug":"online-shopping-company-amazon-is-selling-the-tricolor-dormat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे वाला पायदान बेच रही ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तिरंगे वाला पायदान बेच रही ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी धनौरा (अमरोहा)
Updated Fri, 06 Jan 2017 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कैबिनेट में भारतीय अमेरिकियों को शामिल कर रहे हों लेकिन अमेरिकी कंपनियां भारत का अपमान करने में पीछे नहीं हैं। ऑनलाइन शापिंग की बड़ी कंपनी अमेजन भारत की शान व आन के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे वाला डोरमैट (पायदान) बनाकर बेच रही है। निर्यातक वैभव अग्रवाल ने इसकी जानकारी मिलते ही प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व विदेश मंत्रालय को ट्विटर पर इसकी शिकायत करते हुए तिरंगे का अपमान रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
ऑनलाइन शापिंग करने वाली अमेरिका की बड़ी कंपनी अमेजन डाट काम भारतीय तिरंगे का बिना फिसलने वाले फ्लोर डोरमैट की बिक्री कर रही है। यही नहीं कंपनी बाकायदा इंटरनेट पर तिरंगे का चित्र लगाकर इसका प्रचार भी कर रही है। कंपनी की ओर से इसकी कीमत 21.99 डालर रखी गई है।
विज्ञापन
कई देशों में मैंथा निर्यात करने वाले स्थानीय उद्यमी वैभव अग्रवाल की नजर तिरंगे का अपमान करने वाले इस विज्ञापन पर पड़ी तो बुरी तरह चौंक गए। उन्होंने इस विज्ञापन को विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को प्रेषित करते हुए उचित कदम उठाए जाने की अपील की है ताकि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो।
विज्ञापन