फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   online petition against CBSE Math paper

सीबीएसई के ‘गणित’ के खिलाफ ऑनलाइन याचिका

Thu, 17 Mar 2016 05:38 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
online petition against CBSE Math paper

सीबीएसई 12वीं के गणित के पेपर ने कई छात्रों की अच्छे नंबर लाने की उम्मीदें तोड़ दी हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का कहना है कि प्रश्न पत्र बहुत कठिन आया था। अब सोशल मीडिया पर एक मुहिम चल रही है, जिसके तहत छात्रों और अभिभावकों ने बोर्ड से मूल्यांकन में नरमी बरते जाने की अपील की है। Change.org प्लेटफार्म पर ऐसी 240 से अधिक याचिकाएं डाली जा चुकी हैं। 

विज्ञापन


इस प्लेटफार्म पर कोलकाता, चेन्नई और देश के दूसरे हिस्सों से आवेदन पोस्ट किए जा रहे हैं। सबसे बड़ी याचिका गुवाहाटी के छात्रों की तरफ से आई है। इस पर 12,500 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस याचिका में कहा गया है कि सीबीएसई का पेपर आईआईटी प्रतिभागियों के लिए था। इसकी वजह से कई विद्यार्थियों का सपना टूट गया है। बोर्ड को बच्चों की मानसिक स्थिति का ध्यान रखते हुए तुरंत एक बयान जारी करना चाहिए ताकि वे अगली परीक्षा की तैयारी कर सकें। 
विज्ञापन


इस बीच सरकार ने उन खबरों को लेकर जांच का समर्थन किया है, जिनके अनुसार पटना क्षेत्र में परीक्षा में पूछे गए सवाल लीक हो गए थे। वहीं प्रश्न पत्र के कठिन होने का मामला संसद में भी उठा। आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में कहा कि पेपर के ज्यादातर सवाल बहुत कठिन और पाठ्यक्रम के बाहर से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed