फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online gaming fraud case: Nagpur police seize 2.4 kg gold, Rs 70 lakh cash during raids in Gondia

Online Gaming Fraud Case: ढाई किलो सोना, 70 लाख की नकदी जब्त, गोंदिया में नागपुर पुलिस ने की छापेमारी

Fri, 20 Oct 2023 10:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 10:05 PM IST
सार

नागपुर के कारोबारी विक्रांत अग्रवाल ने जुलाई में पुलिस में ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता पहले आरोपी का बिजनेस पार्टनर था। आरोपी संतु जैन ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप बनाया था।

विज्ञापन
Online gaming fraud case: Nagpur police seize 2.4 kg gold, Rs 70 lakh cash during raids in Gondia
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में 58 करोड़ के ‘ऑनलाइन गेमिंग’ धोखाधड़ी की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को गोंदिया जिले में छह जगहों पर छापा मारा और एक डॉक्टर के घर से 2.4 किलो सोना व 70 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसी तरह पड़ोसी भंडारा जिले में भी एक बैंक कर्मचारी के आवास पर कार्रवाई की गई, लेकिन वहां से कुछ भी जब्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नागपुर के एक कारोबारी से 58 करोड़ रुपये की ‘ऑनलाइन गेमिंग’ ठगी के आरोपी व गोंदिया निवासी अनंत उर्फ संतु नवरत्न जैन के आत्मसमर्पण के कुछ दिनों बाद की गई गई। जुलाई में शिकायत दर्ज होने के बाद वह करीब तीन महीने से फरार था। संतु जैन ने 16 अक्तूबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने गोंदिया में छह स्थानों पर छापे मारे और डॉ गौरव बग्गा के घर से 2.4 किलो सोना व 70 लाख रुपये नकद बरामद किए। शेष पांच संपत्ति (प्रापर्टी) कुछ अन्य लोगों की है। डॉ. बग्गा और बैंक कर्मचारी अंकेश खंडेलवाल दोनों गोंदिया के निवासी हैं। 27 जुलाई को बग्गा के नाम पर तीन बैंक लॉकर खोले गए और जैन परिवार के लॉकरों की नकदी और सोना इन लॉकरों में स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में आरोपी इन लॉकरों से नकदी और सोना निकालकर अज्ञात स्थान पर ले गए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की कार्रवाई के दौरान की गई बरामदगी के बाद नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाने में एक नया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जुलाई में छापों के दौरान हुई थी करोड़ों की जब्ती
इससे पहले जुलाई महीने में पुलिस ने संतु जैन के घर भी छापेमारी की थी। उस समय पुलिस ने जैन के आवास पर छापा मारकर 17 करोड़ रुपये नकद, 14 किलोग्राम सोना और 294 किलोग्राम चांदी जब्त किया था, जिसकी कुल कीमत 27 करोड़ रुपये थी। इसके बाद 2 अगस्त को अधिकारियों को अतिरिक्त 85 रुपये मिले। जैन और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक लॉकरों में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और सोना जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराई थी 58 करोड़ के धोखाधड़ी की शिकायत
नागपुर के कारोबारी विक्रांत अग्रवाल ने जुलाई में पुलिस में ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता पहले आरोपी का बिजनेस पार्टनर था। आरोपी संतु जैन ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप बनाया था। नवंबर 2021 में उसे ऑनलाइन सट्टेबाजी-गेमिंग एप का यूजरनेम, पासवर्ड तैयार कर उसे करोड़ो रुपये जीतने का लालच दिया। लेकिन अग्रवाल इस गेम में लगातार हारते रहे। जब तक उन्हें ठगी की जानकारी हुई तब तक उससे 58 करोड़ रुपये ठग लिए गए थे। 21 जुलाई को अग्रवाल ने साइबर पुलिस थाना (नागपुर शहर) में गोंदिया निवासी अनंत उर्फ संतू नवरत्न जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं लेकिन उसके बाद का रिकॉर्ड नहीं है। वहीं, आरोपी जैन पहले से इस तरह की गैंबलिंग में शामिल रहा है। प्राथमिक रिपोर्ट में कुल 58 करोड़ रुपये ठगी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed