{"_id":"5de010ed8ebc3e54a230e077","slug":"onions-worth-rs-25000-stolen-from-shop-of-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः चोरों ने सूरत में 25 हजार रुपये मूल्य के प्याज पर किया हाथ साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः चोरों ने सूरत में 25 हजार रुपये मूल्य के प्याज पर किया हाथ साफ
Fri, 29 Nov 2019 12:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्याज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज के बढ़ते दामों ने चोरों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। अबतक कीमती समान चोरी होने की खबरें आती रही है, लेकिन अब प्याज की चोरी की भी खबर आ रही है। घटना गुजरात के सूरत शहर के पालनपुर पाटिया क्षेत्र की है। जहां गुरुवार तड़के एक दुकान से पच्चीस हजार रुपए मूल्य के 250 किलो प्याज चोरी हो गए। दुकान के कर्मचारी अमित कन्नौजिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि, रोजाना की तरह हमने 50-50 किलो के प्याज के पांच बोरे दुकान के बाहर बुधवार की रात को रखे थे। हालांकि, पच्चीस हजार रुपए कीमत के प्याज की चोरी पहली बार हुई है। कन्नौजिया ने कहा कि प्याज के दाम बढ़ने के कारण चोरी हुई है। कन्नौजिया के अनुसार दुकानदार ने अभी तक पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
गुजरात के प्रमुख शहरों में प्याज के दाम नब्बे से सौ रुपए प्रति किलो हो गए हैं।