फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion price hike issue raised in rajya sabha AAP MP wears onion garland

संसद में मचा संग्राम, प्याज की माला पहनकर राज्यसभा पहुंचे आप सांसद 

Tue, 03 Dec 2019 02:34 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 03 Dec 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Onion price hike issue raised in rajya sabha AAP MP wears onion garland
आप सांसदों ने राज्यसभा में प्याज का मुद्दा उठाया - फोटो : twitter
संसद में आज प्याज के आसमान छूते दाम पर संग्राम हुआ। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता बकायदा प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे। दोनों सांसद गले पर तख्ती भी टांगे हुए थे जिसमें लिखा था- पासवान जी कह रहे 32 हजार टन प्याज सड़ गई. प्याज सड़ा सकते हो जनता को दे नहीं सकते? प्याज सड़ी है या घोटाला हुआ?
विज्ञापन



विज्ञापन



वहीं, राज्यसभा में सीपीएम सांसद के के रागेश ने कहा कि प्याज की आसमान छूती कीमतें लोगों को रुला रही हैं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं लेकिन सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। सरकार के एक बयान का जिक्र करते हुए रागेश ने कहा कि गोदामों में 32,000 टन प्याज सड़ गया लेकिन इसे बाजार में नहीं निकाला गया। यह प्याज बाजार में आता तो कीमत इतनी अधिक नहीं बढ़ती।


रागेश ने कहा कि हर साल अक्टूबर नवंबर में प्याज की कीमत बढ़ती है। सरकार को मांग में वृद्धि की जानकारी है लेकिन दुर्भाग्य से वह मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार समय रहते प्याज खरीद सकती थी और बाजार में हस्तक्षेप कर सकती थी ताकि आम लोगों को राहत मिले। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। 

रागेश ने सरकार से बाजार में तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया ताकि प्याज के दाम कम हो सकें तथा आम लोगों को राहत मिल सके।

बता दें कि महंगे प्याज को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ है। इसके दाम 80-100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में बारिश के कारण आवक प्रभावित हुई है जिसके चलते इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले आरजेडी के एक विधायक प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed