फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ongoing agitations over Maratha quota sponsored by BJPs Darekar claims Manoj Jarange news in hindi

Maharashtra: 'मराठा समुदाय कोई आंदोलन नहीं कर रहा, यह प्रवीण दरेकर द्वारा प्रायोजित', जरांगे का भाजपा पर आरोप

Tue, 30 Jul 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Jul 2024 03:27 PM IST
सार

मनोज जरांगे ने आगे कहा कि मराठा समुदाय किसी से भी सवाल पूछने में सक्षम है। वे मुंबई भी जा सकते हैं। जो प्रदर्शनकारी अब आंदोलन कर रहे हैं उन्हें तय करना चाहिए कि वे किसके साथ हैं। 

विज्ञापन
Ongoing agitations over Maratha quota sponsored by BJPs Darekar claims Manoj Jarange news in hindi
मनोज जरांगे - फोटो : ANI

विस्तार

आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बताया कि मराठा समुदाय वर्तमान समय में कोई आंदोलन नहीं कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में किए गए विरोध प्रदर्शन भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर द्वारा प्रायोजित थे। जालना में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने प्रवीण दरेकर पर मराठा समुदाय को बांटने और युवाओं को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जरांगे ने कहा, "राज्य में मराठा समुदाय कोई आंदोलन नहीं कर रहा है। अगर कोई भी आंदोलन होता है तो वह भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर और देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रायोजित होंगे। प्रदर्शनकारियों को समुदाय के साथ रहना चाहिए, नहीं तो उनकी बदनामी होगी।" बता दें कि मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लोगों को कुंबी जाति प्रमाणपत्र देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में कुंबी समुदाय को ओबीसी श्रेणी में रखा गया है ऐसे में मराठा आरक्षण के लोगों को कुंबी जाति प्रमाणपत्र देने से उन्हें (मराठा आरक्षण के लोगों को) आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


जरांगे ने आगे कहा, "मराठा समुदाय किसी से भी सवाल पूछने में सक्षम है। वे मुंबई भी जा सकते हैं। जो प्रदर्शनकारी अब आंदोलन कर रहे हैं उन्हें तय करना चाहिए कि वे किसके साथ हैं?" मराठा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने ठाकरे से आरक्षण मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। जरांगे सात अगस्त से सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, अहमदाबाद और नासिक में रैलियां करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed