Telangana: तेलंगाना में निर्माणाधीन चर्च का स्लैब गिरा; एक मजदूर की मौत, 10 घायल
अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट इंजीनियर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है। उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि मृतक प्रवासी श्रमिक म्यांमार का था? अधिकारी ने कहा कि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन चर्च का स्लैब गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा जिले के कोहिर में उस समय हुई, जब श्रमिकों का एक समूह स्लैब बिछा रहा था।
#WATCH | Telangana: One person died and several others injured after an under-construction Church collapsed in Sangareddy, earlier today.
विज्ञापन
According to Rupesh, Superintendent of Police, Sangareddy district, "The incident took place at around 12 pm today. One person died in the… pic.twitter.com/ei5yCtUx7e— ANI (@ANI) January 7, 2024
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद लोहे का ढांचे के ऊपर काम कर रहे लोग नीचे गिर गए, जबकि नीचे काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे में दब गए और उनमें से एक की मौत हो गई। मलबे में फंसे 10 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट इंजीनियर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है। उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि मृतक प्रवासी श्रमिक म्यांमार का था? अधिकारी ने कहा कि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।