फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One week complete lockdown in Amravati district in Maharashtra due to Coronavirus

महाराष्ट्र में कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच अमरावती में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन

Sun, 21 Feb 2021 06:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 21 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
One week complete lockdown in Amravati district in Maharashtra due to Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमरावती जिले में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। संरक्षक मंत्री यशोमति ठाकुर ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अचलपुर सिटी को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन को अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में शनिवार को एक दिन में 6,281 नए मरीज मिले और 40 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 48,439 हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को सात बजे राज्य को संबोधित करने वाले हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में फिलहाल लॉकडाउन की योजना नहीं: बीएमसी
हालांकि, शनिवार को एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की फिलहाल मुंबई में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। इसके बजाय परीक्षण एवं उपचार और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क के सख्त कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

मुंबई में हैं 11,968 आइसोलेशन बेड
मुंबई में 11,968 आइसोलेशन बेड हैं, जिनमें से 9,000 के करीब सरकारी और निजी अस्पतालों में खाली हैं। इसके अलावा, एनईएससीओ जंबो सुविधा में 3,000 बिस्तर तैयार हैं, जिनमें से अब तक केवल 1,700 को एक्टिवेट (सक्रिय) किया गया है। बीकेसी जंबो सुविधा में अतिरिक्त 700 बेड तैयार हैं और इन्हें कम समय में एक्टिवेट किया जा सकता है।

मुंबई-पुणे व विदर्भ के बाद मराठवाड़ा में भी फैला कोरोना
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पुणे और विदर्भ के बाद मराठवाड़ा में भी कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 6,281 नए कोरोना संक्रमित मिलने से प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या 20,93,913 हो गई है। 

मुंबई में जहां शनिवार को 897 नए संक्रमित पाए गए वहीं, पुणे में 847 और अमरावती में 1,055 नए मरीज सामने आए हैं। विदर्भ के अकोला व नागपुर परिमंडल में एक दिन में 2,609 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह मराठवाड़ा के औरंगाबाद और परभणी जिले में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।


पुणे में 28 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
पुणे संभागीय आयुक्त ने रविवार को कहा, 'कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर किसी भी सार्वजनिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिले में स्कूल और कॉलेज 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। ये नए दिशानिर्देश कल से प्रभावी हो जाएंगे।'
 

















 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed