फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One suspect each in Kenya, Azerbaijan has been taken into custody : MEA on Sidhu Moose Wala's murder

MEA Briefing: मूसेवाला हत्याकांड में केन्या और अजरबैजान में एक-एक संदिग्ध हिरासत में, घटनाक्रम पर हमारी नजर

Thu, 01 Sep 2022 09:26 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 01 Sep 2022 09:26 PM IST
सार

रूस में वोस्तोक अभ्यास पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत कई अन्य देशों के साथ रूस में बहुपक्षीय अभ्यासों में नियमित रूप से भाग लेता रहा है। बता दें कि इसे लेकर अमेरिका ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
One suspect each in Kenya, Azerbaijan has been taken into custody : MEA on Sidhu Moose Wala's murder
Aridam Bagchi - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने आज अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड के संदिग्धों की हिरासत में लिए जाने से लेकर रूस के साथ भारत के सेनाभ्यास और पाकिस्तान में बाढ़ को लेकर भारत के रुख पर तमाम जानकारियां दीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि केन्या और अजरबैजान में मूसेवाला हत्याकांड के एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हम आगे के कदमों के लिए दोनों देशों में अपने अधिकारियों के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन


रूस में सेनाभ्यास 
रूस में वोस्तोक अभ्यास पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत कई अन्य देशों के साथ रूस में बहुपक्षीय अभ्यासों में नियमित रूप से भाग लेता रहा है। वहीं, पाकिस्तान में बाढ़ और भारत से मानवीय सहायता पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। हमने व्यापार के संबंध में विभिन्न बयान देखे हैं। मेरे पास इस समय बताने के लिए और कुछ नहीं है। मुझे अभी सहायता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन


काराकोरम क्षेत्र में चीन ने बनाया ढांचा 
काराकोरम क्षेत्र में चीन के बुनियादी ढांचे की कुछ रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मेरे पास विवरण जाने बिना विशेष रूप से साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। सरकार हमारी सुरक्षा पर असर डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर नजर रखती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख हसीना का दौरा 5 सितंबर से 
प्रवक्ता ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 से 8 सितंबर तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनके अजमेर जाने की भी संभावना है। हाल के वर्षों में, दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय जुड़ाव कायम रखा है। शेख हसीना की आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।  

ऋषि सुनक पर भारत का रुख 
अरिंदम बागची ने ऋषि सनक के यूके के अगले पीएम बनने की संभावना पर कहा कि यह ब्रिटेन का आंतरिक मामला है, वे अपना प्रधानमंत्री चुनेंगे। इससे हमारे संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए।  

शिनजियांग पर यूएनएचआरसी की रिपोर्ट 
शिनजियांग पर यूएनएचआरसी की रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमारी समझ यह है कि रिपोर्ट झिंजियांग में अल्पसंख्यकों के साथ गंभीर दुर्व्यवहार के बारे में है। चूंकि यह यूएनएचआरसी की रिपोर्ट है, इसलिए इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। 

पुर्तगाल में गई भारतीय महिला की जान
पुर्तगाल में जान गंवाने वाली भारतीय महिला पर अरिंदम बागची ने कहा कि हम पुर्तगाल में मरने वाली भारतीय महिला के बारे में जानते हैं। लेकिन मुझे पूरी जानकारी नहीं है। हम परिवार के संपर्क में हैं। यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।  
 
यूएनजीए प्रतिनिधिमंडल पर प्रवक्ता बागची ने कहा कि हम इसकी घोषणा सही समय पर करेंगे। विदेश मंत्री या हमारे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले किसी अन्य व्यक्ति के द्विपक्षीय संबंध क्या होंगे, इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।  


पाकिस्तान की मदद पर यह बोला विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर राहत सहायता भेजने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाढ़ पीड़ितों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संवेदना प्रकट करने को कारोबार या अन्य बातों से जोड़ना ठीक नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed