फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one senior congress leader resignation from wayanad of rahul gandhi lok sabha seat

केरल: वायनाड लोकसभा सीट पर राहुल गांधी को झटका, वरिष्ठ नेता ने लीडरशिप की कमी का हवाला देकर दिया इस्तीफा

Tue, 05 Oct 2021 03:16 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 05 Oct 2021 03:16 PM IST
सार

  राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और डीसीसी अध्यक्ष पीवी बालचंद्रन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बालचंद्रन ने बताया कि पार्टी छोड़ने का फैसला इसलिए लिया कि उन्हें लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है। बालचंद्रन ने राज्य नेतृत्व की कार्यशैली की भी आलोचना की। 

विज्ञापन
one senior congress leader resignation from wayanad of rahul gandhi lok sabha seat
राहुल गांधी, सांसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और डीसीसी अध्यक्ष पीवी बालचंद्रन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा से पहले उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी पार्टी कांग्रेस भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने में विफल रही है और पार्टी में लीडरशिप की भारी कमी दिख रही है।उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। नेतृत्व की कमी के चलते जनता के बीच पार्टी सिकुड़ रही है, लेकिन हाईकमान इससे अनजान है। उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला इसलिए लिया कि उन्हें लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप काम नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन


राज्य नेतृत्व की कार्यशैली पर भी सवाल
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बालचंद्रन ने पार्टी के साथ अपने 52 साल के लंबे जुड़ाव को खत्म करते हुए कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों समुदाय कांग्रेस से दूर जा रहे हैं। लोग उस पार्टी के साथ खड़े नहीं होंगे जिसने अपनी दिशा खो दी है। उन्होंने कांग्रेस के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए । उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर स्पष्ट राजनीतिक रुख अपनाने में सक्षम नहीं हैं। 
विज्ञापन


चुनाव के दौरान कई नेता छोड़ चुके हैं पार्टी
बता दें कि इससे पहले वायनाड में कांग्रेस के कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं। पूर्व विधायक के सी रोसाकुट्टी, केपीसीसी सचिव एम एस विश्वनाथन और डीसीसी महासचिव अनिल कुमार ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed