फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one player injured in the fight between hockey players

हॉकी में भिड़े खिलाड़ी, स्टिक मारी, एक हुआ घायल

Tue, 15 Mar 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 15 Mar 2016 03:14 AM IST
सार

  • एकलव्य स्टेडियम में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और सैफई हास्टल के बीच था मुकाबला।
  • आयोजकों ने दोनों टीम को कराया शांत, दोनों खिलाड़ियों को एंपायर ने दिखाया रेड कार्ड। 

विज्ञापन
one player injured in the fight between hockey players
मारपीट के दौरान घायल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उप्र खेल निदेशालय और उप्र हॉकी की ओर से एकलव्य स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट कालेज लखनऊ और सैफई हॉस्टल के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


आरोप है कि सैफई के खिलाड़ी विशाल शर्मा ने स्पोर्ट्स कालेज के टीपू को स्टिक मार दी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। इस पर टीपू ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। ये देख दोनों टीम के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और हाकियां तान लीं।
विज्ञापन


तत्काल आयोजक मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों में बीच बचाव करा शांत कराया। निर्णायक ने दोनों खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया। मैच करीब 10 मिनट तक रुका रहा। डाक्टर ने घायल के ड्रेसिंग की, उसे एक टांका भी आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे शुरू हुआ मैच

one player injured in the fight between hockey players
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मैच दोपहर तीन बजे शुरू हुआ। करीब साढ़े तीन बजे मैच के पहले हाफ में सैफई की टीम 2-1 से आगे थी। बाल को लेकर टीपू आगे बढ़ रहा था। टीपू का आरोप है कि गेंद पर हावी न हो पाने के कारण विशाल ने सिर पर स्टिक दे मारी।

वहीं विशाल का कहना है कि गोल से पिछड़ने पर टीपू ने उसे पहले थप्पड़ मारा था। निर्णायक शकील खान ने बताया कि खेल के दौरान स्टिक खिलाड़ी के लग गई थी। रेड कार्ड दिया गया।

आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि दोनो खिलाड़ियों में थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई थी। भूलवश खिलाड़ी के स्टिक लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed