कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जोरदार धमाका, एक व्यक्ति की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में राज्यराजेश्वरी नगर से कांग्रेस के विधायक के घर के बाहर धमाका हुआ है। बंगलुरु के व्यालिकवल में विधायक मुनिरत्ना के घर के बाहर ये धमाका हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका मकान के सामने कार पार्किंग स्लॉट में हुआ। पीड़ित की पहचान वेंकटेश के रूप में हुई है जो मुनिरत्न की घरेलू काम में मदद कर रहा था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है लेकिन अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुनिरत्ना नेता के साथ फिल्म निर्माता भी हैं।
हादसे के बाद बंगलुरु के पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, जिस जगह पर विस्फोट हुआ, वहां एक गड्ढा हो गया है। एक व्यक्ति मारा गया है। मौके पर नीले रंग का प्लास्टिक का पैकेट भी मिला है। हमारी जांच जारी है।
#Karnataka: One person has died in an explosion outside the residence of Rajarajeshwari Nagar MLA, Munirathna, in Vyalikaval. Police is present at the spot, probe is underway. pic.twitter.com/EFGCLpMDt9
— ANI (@ANI) May 19, 2019