फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one Oct Ktaka to allow 100 percentage reopens cinemas halls and auditoriums

कर्नाटक: 1 अक्तूबर से खुलेंगे सभी सिनेमाघर और ऑडिटोरियम, कोरोना दिशा-निर्देश का करना होगा पालन

Sat, 25 Sep 2021 08:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 08:45 AM IST
सार

भारत में कोरोना के दैनिक मामले 30 हजार के आसपास निकल रहे है। इसमें केरल में सबसे ज्यादा संख्या निकल रही है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, कर्नाटक ने अगले सप्ताह से सिनेमाघर और ऑडिटोरियम खोलने का एलान किया है। 

विज्ञापन
one Oct Ktaka to allow 100 percentage reopens cinemas halls and auditoriums
सिनेमा घर-मल्टीप्लेक्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील दिए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में 1 अक्तूबर से राज्य में सभी सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, पार्क समेत अन्य सार्वजनिक जगहों को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोल दिया जाएगा। इससे पहले अभी तक राज्य में आधी क्षमता के साथ यहां पर सिनेमा हाल और आडिटोरियम को खोलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने से सिनेमा हॉल और ऑडिटोरियम खोलने को कहा गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इस दौरान कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना और अनावश्यक चीजों को टच नहीं करना होगा। सिनेमा हॉल में उन्हीं को अंदर भेजा जाएगा जिनका टीकाकरण हो चुका है। कई महीनों बाद सिनेमा हॉल खुलने से लोग भी प्रसन्न हैं। वहीं, छोटे दुकानदारों को भी व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed