{"_id":"612ab8bb2f1d750c5554d30a","slug":"one-nation-one-ration-card-scheme-being-operated-in-the-whole-country-except-assam-and-chhattisgarh-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक देश एक राशन कार्ड योजना: असम और छत्तीसगढ़ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में हो रही संचालित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक देश एक राशन कार्ड योजना: असम और छत्तीसगढ़ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में हो रही संचालित
Sun, 29 Aug 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 29 Aug 2021 03:59 AM IST
सार
- दिल्ली और पश्चिम बंगाल के जुड़ जाने से हर माह लगभग 2.2 करोड़ लेनदेन औसतन किए जा रहे हैं दर्ज
- मार्च में लांच किए गए ‘मेरा राशन एप’ को 15 लाख से अधिक लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है
विज्ञापन
एक देश एक राशन कार्ड
- फोटो : twitter: @FinMinIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक देश एक राशन कार्ड योजना असम और छत्तीसगढ़ को छोड़कर देशभर के 34 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। महज दो साल में यह योजना 75 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और पश्चिम बंगाल के जुड़ जाने से हर माह लगभग 2.2 करोड़ लेनदेन औसतन दर्ज किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, मार्च में लांच किए गए ‘मेरा राशन एप’ को 15 लाख से अधिक लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थियों को देश में कहीं भी राशन मिल जाए इसके लिए इस एप को लांच किया गया था।
विज्ञापन