{"_id":"5712788d4f1c1b306b4a6b21","slug":"one-more-train-reaches-to-latur-with-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"लातूर पहुंची एक और पानी ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लातूर पहुंची एक और पानी ट्रेन
एजेंसी/मुंबई
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के लिए चौथी पानी रेल पांच लाख लीटर पेयजल लेकर शुक्रवार शाम लातूर पहुंची। वहीं, शनिवार को एक और ‘पानी’ ट्रेन रवाना हो गई है। इस ट्रेन में भी पांच लाख लीटर पानी है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि 10 डिब्बों वाली एक ट्रेन को शनिवार सुबह पश्चिमी महाराष्ट्र के मिराज रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया है। हर डिब्बे की क्षमता करीब 50 हजार लीटर है। इनमें मिराज स्टेशन पर ही पानी भरा गया है। मिराज से लातूर की दूरी 350 किलोमीटर है। लातूर जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के पास ही एक कुएं में पानी जमा करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इसके बाद इस पानी की शहर में आपूर्ति की जाएगी। सूखा प्रभावित इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र सरकार रेलवे के साथ मिलकर काम कर रही है। पूर्व में राजस्थान के कोटा से इसी तरह की ट्रेन लातूर आई थी, जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया था।
विज्ञापन