{"_id":"602d87af24edec56385f2c41","slug":"one-more-arrest-in-kpsc-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक पीएससी परीक्षा लीक मामले में एक और गिरफ्तारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक पीएससी परीक्षा लीक मामले में एक और गिरफ्तारी
Thu, 18 Feb 2021 02:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) प्रथम श्रेणी सहायक प्रश्न पत्र लीक मामले में कथित तौर से शामिल एक और व्यक्ति को बेलागवी से गिरफ्तार किया गया हे। कर्नाटक पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिवलिंग पाटिल की रूप में हुई है। वह एक साल पहले से एक कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
बंगलूरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने कहा कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग प्रश्न पत्र लीक मामले में एक आरोपी शिवलिंग पाटिल को बेलगावी से गिरफ्तार किया गया है। वह कोचिंग सेंटर चलाता था, जो एक साल पहले बंद हो गया था।
विज्ञापन
इससे पहले 26 जनवरी को पुलिस ने केपीएससी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। एक का नाम सना बेदी है, जो बेलगाम जिले का रहने वाला है और पेशे से एक स्टेनोग्राफर है जबकि बगलकोट जिले का रमेश हेराकाल दूसरे डिवीजन सहायक के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सना बेदी की प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी और वह रमेश को प्रश्न पत्र लीक करने के लिए दिया करता था। रमेश आरोपी चंदू और एक अन्य को पेपर देता था।
केपीएससी प्रथम श्रेणी सहायक परीक्षा 24 जनवरी को होनी थी, जिसे पेपर लीक होने की वजह से स्थगित कर दिया गया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार गया है और पूछताछ के बाद उनके कब्जे से प्रश्न पत्र और 35 लाख रुपये जब्त किए गए।