{"_id":"60c64cf8c8f407027018df7f","slug":"one-man-dead-and-three-missings-as-fishing-vessel-sinks-near-nandigram-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम के निकट मछली पकड़नेवाला जहाज डूबने से एक की मौत, तीन लापता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम के निकट मछली पकड़नेवाला जहाज डूबने से एक की मौत, तीन लापता
Sun, 13 Jun 2021 11:52 PM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:52 PM IST
सार
- जहाज डूबने की घटना शनिवार रात में नंदीग्राम के निकट हुई। इस जहाज पर कुल 14 मछुआरे सवार थे। लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दी नदी में मछली पकड़नेवाला एक जहाज डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात में नंदीग्राम के निकट हुई। जहाज पर कुल 14 मछुआरे सवार थे। जहाज का लंगर एक नहर के मुहाने पर डाला गया था, जहां वह हल्दी नदी से मिलती है।
विज्ञापन
मछुआरे मछली पकड़ने जाने से पहले खाना खा लेना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने लंगर डाला था, लेकिन ऊंची लहरों की वजह से जहाज पलट गया और मछुआरे नदी गिर गए।
अधिकारी ने बताया कि इनमें से 10 तो तैरकर बाहर आ गए या उन्हें बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गए। उन्होंने बताया कि रविवार को एक शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन