फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one Lion died in Lion Safari up

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में एक और शेर हुआ ढेर, अब तक नौ की मौत

Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो / अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
one Lion died in Lion Safari up
यूपी के लायन सफारी में में बीमार हालत में एक और शेर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। लायन सफारी में 16 अप्रैल से कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी से जूझ रहे शेर कुबेर की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। कुबेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। इससे पहले सफारी में एक शेर, दो शेरनी और पांच शावकों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह नौवीं मौत के बाद सफारी प्रशासन सदमे में है।

विज्ञापन


सफारी प्रशासन ने बुधवार को शेर कुबेर की सेहत में सुधार का दावा किया था, लेकिन अगले ही दिन सुबह 8:10 बजे लायन सफारी के वेटनरी हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। लायन सफारी प्रशासन के अनुसार कुबेर की हालत अचानक बिगड़ी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसे बचाने का  प्रयास किया। मथुरा, कानपुर व जूनागढ़ के डॉक्टर भी बुलाए गए। मुख्य वन्यजीव संरक्षक रूपक डे एक दिन पहले ही यहां आ गए थे। कुबेर के शव को मुख्य वन्यजीव संरक्षक, लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल की देखरेख में आईवीआरआई बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कुबेर के कैनाइन डिस्टेंपर से संक्रमित होने के कारणों की भी पड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नौ मौतें
कुबेर की मौत के बाद सफारी को अलविदा कहने वाले शेरों की संख्या नौ हो चुकी है। अब तक यहां शेर विष्णु, शेरनी लक्ष्मी और तपस्या के दम तोड़ने के बाद शेरनी हीर के दो शावक व गरिज्मा के तीन शावक दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed