{"_id":"57506c814f1c1b6a79109674","slug":"one-lion-died-in-lion-safari-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में एक और शेर हुआ ढेर, अब तक नौ की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में एक और शेर हुआ ढेर, अब तक नौ की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी के लायन सफारी में में बीमार हालत में एक और शेर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। लायन सफारी में 16 अप्रैल से कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी से जूझ रहे शेर कुबेर की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। कुबेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। इससे पहले सफारी में एक शेर, दो शेरनी और पांच शावकों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह नौवीं मौत के बाद सफारी प्रशासन सदमे में है।
विज्ञापन
सफारी प्रशासन ने बुधवार को शेर कुबेर की सेहत में सुधार का दावा किया था, लेकिन अगले ही दिन सुबह 8:10 बजे लायन सफारी के वेटनरी हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। लायन सफारी प्रशासन के अनुसार कुबेर की हालत अचानक बिगड़ी।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मथुरा, कानपुर व जूनागढ़ के डॉक्टर भी बुलाए गए। मुख्य वन्यजीव संरक्षक रूपक डे एक दिन पहले ही यहां आ गए थे। कुबेर के शव को मुख्य वन्यजीव संरक्षक, लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल की देखरेख में आईवीआरआई बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कुबेर के कैनाइन डिस्टेंपर से संक्रमित होने के कारणों की भी पड़ताल होगी।
विज्ञापन
अब तक नौ मौतें
कुबेर की मौत के बाद सफारी को अलविदा कहने वाले शेरों की संख्या नौ हो चुकी है। अब तक यहां शेर विष्णु, शेरनी लक्ष्मी और तपस्या के दम तोड़ने के बाद शेरनी हीर के दो शावक व गरिज्मा के तीन शावक दम तोड़ चुके हैं।