{"_id":"68b2ab459402dd30890f7742","slug":"one-killed-in-blast-at-illegal-firework-manufacturing-unit-in-kannur-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कन्नूर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत; धमाके की तीव्रता इतनी कि हिल गए आस-पास के पांच मकान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कन्नूर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत; धमाके की तीव्रता इतनी कि हिल गए आस-पास के पांच मकान
Sat, 30 Aug 2025 01:12 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कन्नूर जिले के कन्नापुरम इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर है। यहां शनिवार तड़के एक मकान में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस मकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ रखने और पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान चल्लड के निवासी के मोहम्मद अशम के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह मकान के अंदर मौजूद था। पुलिस ने बताया कि मकान को अनूप मलिक ने किराए पर लिया था। अशम उसका रिश्तेदार था। धमाके के बाद से मलिक फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, धमाका रात करीब 1:50 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरा मकान ढह गया और आसपास के चार मकानों को भी नुकसान पहुंचा। फिलहाल बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। इतना ही नहीं मृतक के शरीर के अवशेषों को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
कन्नपुरम पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।
कन्नूर शहर के पुलिस आयुक्त नितिन राज ने घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल, हमें मोहम्मद अशम के नाम के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हमें पता चला है कि ये लोग पिछले एक साल से इस घर में रह रहे थे। विस्फोट के संबंध में फोरेंसिक जांच की जा रही है।
इस बीच, घटना पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। कन्नूर डीसीसी के अध्यक्ष मार्टिन जॉर्ज ने कहा कि विस्फोटक बनाने के पीछे की मंशा का खुलासा होना चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि ये विस्फोटक कौन खरीद रहा था। कन्नूर में ऐसी अवैध गतिविधियां बड़ी संख्या में हो रही हैं। वहीं, सीपीआईएम के जिला सचिव के के रागेश ने दावा किया कि अनूप मलिक कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।