{"_id":"5c71ce2ebdec227368422e2e","slug":"one-killed-eight-injured-in-police-firing-in-arunachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल : पुलिस फायरिंग में एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल : पुलिस फायरिंग में एक की मौत, आठ घायल
Sun, 24 Feb 2019 04:20 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, इटानगर
अमर उजाला ब्यूरो, इटानगर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अरुणाचल प्रदेश में गैर-अरुणाचली लोगों को स्थाई आवास प्रमाणपत्र देने के लिए सरकार की ओर से गठित समिति की सिफारिशों में बदलाव की मांग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की रात को कई प्रदर्शनकारियों ने जबरन राज्य सचिवालय में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान मजबूरन पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
इस बीच, राजधानी में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। राज्य के गृह मंत्री कुमार वाई ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं और सरकार ने भारी तादाद में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया है।