{"_id":"56f96d1a4f1c1ba819f0022f","slug":"one-judge-separated-himself-from-case-of-neera-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरा यादव की याचिका पर सुनवाई से एक जज ने खुद को किया अलग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीरा यादव की याचिका पर सुनवाई से एक जज ने खुद को किया अलग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
नीरा यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्लॉट आवंटन में जेल की सजा काट रही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव द्वारा सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। अब इस मामले की सुनवाई दूसरी पीठ केसमक्ष होगी।
विज्ञापन
सोमवार को नीरा यादव की याचिका पर न्यायमूर्ति एके सिकरी और न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल की पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी लेकिन न्यायमूर्ति अग्रवाल ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया। हालांकि न्यायमूर्ति अग्रवाल ने इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया। जिसकेबाद पीठ ने नीरा यादव की याचिका को दूसरी पीठ केपास भेजते हुए शुक्रवार को सुनवाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अपील खारिज होने केबाद 1971 बैच की आईएएस अधिकारी नीरा यादव ने गत 14 मार्च को समर्पण कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले को नीरा ने अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। साथ ही उन्होंने जमानत की भी अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
वर्ष 1994 और 1995 में नोएडा में हुए प्लॉट आवंटन मामले में गाजियाबाद की विशेष अदालत ने वर्ष 2012 में नीरा यादव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। 1994-95 में नीरा यादव नोएडा अथॉरिटी की सीईओ थी जबकि राजीव कुमार उनके मातहत काम करते थे। नीरा यादव यूपी की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थी।