फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one district one product scheme : entrepreneur of 7 districts will get loan of 700 crore rupees

एक जिला एक उत्पाद योजना : उद्यमियों को मिलेगा 700 करोड़ का कर्ज

Tue, 30 Oct 2018 05:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Oct 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
one district one product scheme : entrepreneur of 7 districts will get loan of 700 crore rupees
एक जिला एक उत्पाद

प्रदेश सरकार की ओर से 15 नवंबर को मुरादाबाद सहित प्रदेश के सात जिलों के उद्यमियों को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत 700 करोड़ रुपये का कर्ज प्रदान किए जाएगा। यह भी नए उद्यमी होंगे, इनके चयन के लिए उद्योग, प्रशासन और बैंकों के स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री की ओर से इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी मिल गई है।

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग देशराज गौतम ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन मुरादाबाद के पंचायत भवन परिसर में होगा। यहां पर मुख्य आयोजन के साथ-साथ 700 स्टाल लगेंगी, जिसमें सातों जिलों के उद्यमी अपने अपने यहां के बेहतर उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। इन सामान को खरीदने के लिए खरीदार भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

चयनित किए जा रहे हैं नए उद्यमी

संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि मुरादाबाद के मेटल आर्टवेयर के नए उद्यमियों का चयन किया जा रहा है। यहां के इन उद्यमियों को करीब एक अरब रुपये का कर्जा प्रदान किया जाएगा। इसी तरह अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर उद्योग, एटा एवं जलेसर के घुंघरु एवं घंटा-घंटी उद्योग, गाजियाबाद के मशीनरी उद्योग, शामली के हब एवं एक्सल उद्योग, मथुरा के सेनेटरी फिटिंग उद्योग और संत कबीर नगर के पीतल बर्तन उद्योग के उद्यमियों को ऋण का वितरण होगा।

उन्होंने कहा कि इन जिलों के उद्यमियों के अलावा कारीगरों को भी टूलकिट एवं उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इन जिलों के कारीगरों का ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं निर्यात मंत्री, मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed